Ferozepur News

पेरिशेबल फलों की रिकॉर्ड रेल ढुलाई से फिरोजपुर मंडल बना देश का प्रमुख लोडिंग हब

पेरिशेबल फलों की रिकॉर्ड रेल ढुलाई से फिरोजपुर मंडल बना देश का प्रमुख लोडिंग हब

पेरिशेबल फलों की रिकॉर्ड रेल ढुलाई से फिरोजपुर मंडल बना देश का प्रमुख लोडिंग हब

फिरोजपुर, 7-7-2026: मंडल रेल प्रबंधक  संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल पेरिशेबल फलों की ढुलाई के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन: अमृतसर, लुधियाना और जालंधर सिटी से, अब एस.एल.आर. के साथ-साथ वी.पी. के माध्यम से भी, बड़ी मात्रा में फलों की खेप देश के विभिन्न राज्यों में भेजी जा रही है। रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही त्वरित, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधाओं का लाभ अब छोटे व्यापारी भी उठा रहे हैं। कई छोटे व्यापारी बड़े फल व्यापारियों के साथ मिलकर अपने पेरिशेबल फलों की खेप रेल मार्ग से देश के विभिन्न बाजारों तक भेज रहे हैं। इससे उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध होने के साथ-साथ परिवहन लागत में भी कमी आई है।

रेल परिवहन के प्रति बढ़ते विश्वास के चलते फिरोजपुर मंडल पेरिशेबल फलों की ढुलाई के लिए एक महत्वपूर्ण लोडिंग हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। जून 2026 के दौरान अमृतसर से चेरी और लीची की खेप बांद्रा टर्मिनस (मुंबई), सूरत, वडोदरा आदि शहरों में भेजी गई, जबकि लीची एवं नाशपाती हावड़ा/कोलकाता के लिए रवाना की गई। वहीं, लुधियाना से लीची की खेप बीना, भोपाल, बांद्रा टर्मिनस, पटना, सूरत, पुणे एवं कानपुर तथा जालंधर सिटी से बीना, नागपुर और रायपुर तक भेजी गई। अमृतसर स्टेशन से एस.एल.आर. एवं वी.पी. के माध्यम से कुल 20410 बॉक्स (309 टन) पेरिशेबल फलों की बुकिंग की जा चुकी है। इसी प्रकार, लुधियाना से कुल 95 बॉक्स (1630 किलोग्राम) एवं जालंधर सिटी रेलवे से कुल 515 बॉक्स (6980 किलोग्राम) पेरिशेबल फलों की बुकिंग दर्ज की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट  परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल ग्राहकों को बेहतर, विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों और व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप माल परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button