Ferozepur News

“फिरोजपुर रेलवे मंडल की बी.डी.यू. टीम ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक विकास बैठकें आयोजित कीं।”

“फिरोजपुर रेलवे मंडल की बी.डी.यू. टीम ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक विकास बैठकें आयोजित कीं।”

“फिरोजपुर रेलवे मंडल की बी.डी.यू. टीम ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक विकास बैठकें आयोजित कीं।”

फिरोजपुर, 2-6-2026: रेलवे के माल यातायात व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 31 मई और 1 जून 2026 को फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बी.डी.यू.) द्वारा फगवाड़ा और मोगा में व्यावसायिक विकास बैठकें आयोजित कीं गई। बैठक में मेसर्स सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स लिमिटेड फगवाड़ा के मैनेजिंग-डायरेक्टर श्री के. के. सरदाना, मोगा शक्तिशाली सिमेन्ट के प्रतिनिधि और मोगा श्री बालाजी सिमेन्ट इंडस्ट्री के प्रतिनिधि तथा रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट-सर्विस श्री परमदीप सिंह सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेलवे द्वारा उद्योगों को प्रदान की जा रही माल ढुलाई सुविधाओं, समयबद्ध रेक उपलब्धता, लोडिंग एवं अनलोडिंग व्यवस्था, परिवहन प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उपायों तथा भविष्य में फ्रेट ट्रैफिक बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट-सर्विस श्री परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय रेलवे, उद्योगों को सुरक्षित, विश्वसनीय, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उद्योग जगत से अधिकाधिक माल परिवहन रेलवे के माध्यम से करने का अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button