Ferozepur News
विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

“विश्व पर्यावरण दिवस” अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।”
फिरोजपुर, 25-5-2026: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक” उन्मूलन तथा हरित जीवनशैली अपनाने हेतु रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलयात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए।
फिरोजपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि पर्यावरण के प्रति लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।





