Ferozepur News

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के पी.यू. स्किल टू मार्केट हब में लिया भाग

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के पी.यू. स्किल टू मार्केट हब में लिया भाग

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के पी.यू. स्किल टू मार्केट हब में लिया भाग

फिरोजपुर, 115-2026: Panjab University के वाइस चांसलर Prof. Renu Vig के नेतृत्व में 4 मई 2026 को स्टूडेंट सेंटर, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में पी.यू. स्किल टू मार्केट हब का उद्घाटन किया गया। Dev Samaj College for Women ने इस प्रदर्शनी में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कॉलेज के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित कला-कृतियां, कढ़ाई युक्त वस्तुएं, जूट बैग, पारंपरिक सांस्कृतिक सामग्री, पेंटिंग्स तथा अन्य नवीन कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य अकादमिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों के मध्य सहभागिता को सुदृढ़ करना, कौशल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना का विकास करना था।

इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों तथा अनेक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

Dev Samaj College for Women पिछले कई वर्षों से स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इन स्किल आधारित पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत छात्राओं में उद्यमशीलता की सोच, व्यावहारिक दक्षता एवं पेशेवर योग्यताओं का विकास होता है, जिससे वे अपने स्वयं के उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

इस अवसर पर प्राचार्या Dr. Sangeeta ने कॉलेज के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी नवाचार, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए अपनी सृजनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमशील क्षमताओं को प्रदर्शित करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button