Ferozepur News
राज्य में बेहतरीन योगदान हेतु डा. अनिरूद्ध गुप्ता का राज्यपाल ने अनसंग हीरो अवार्ड फॉर सोशल ट्रांसफॉर्मेशन से किया सम्मानित

राज्य में बेहतरीन योगदान हेतु डा. अनिरूद्ध गुप्ता का राज्यपाल ने अनसंग हीरो अवार्ड फॉर सोशल ट्रांसफॉर्मेशन से किया सम्मानित
-आर्ट आफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में हुआ था भव्य समारोह, डा. अनिरूद्ध गुप्ता के योगदान की हुई सराहना-
फिरोजपुर, 4 मई, 2026
राज्य में शिक्षा, रोजगार सृजन, सामाजिक क्षेत्र, खेल, कौशल विकास, मीडिया, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, उद्यमिता एवं परोपकार जेसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए महान शिक्षाविद्व व डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सोशल ट्रांसफार्मेशन के लिए अनसंग हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी में आर्ट आफ लिविंग द्वारा अपनी 45वीं वर्षगांठ एवं संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के करकमलों द्वारा दिया गया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वाकई डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा राज्य की भलाई में अनेकों कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देने का जो कार्य अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा किया जा रहा है, वह वाकई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में होने के बावजूद डा. गुप्ता ने शिक्षा व खेलो के विकास के अलावा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, समाजसेवा और परोपकार के जो कार्य किए जा रहे है, उनसे हरेक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विभिन्न क्षेत्रों मेें नए आयाम स्थापित करने वाले डा. अनिरूद्ध गुप्ता को विभिन्न मंचो से अब तक एक शतक से ज्यादा खिताब हासिल करने का रिकार्ड बना चुके है। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को सात बार एडूप्रन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, एडु लीडर ऑफ द ईयर के अलावा टाईम्स पॉवर आईकन अवार्ड 2021 तथा देश की प्रमुख शिक्षा जगत की 21 हस्तियो में शामिल किया जा चुका है। डा. गुप्ता को इससे पहले समूह एशिया में आयोजित सबसे बड़ी एजुकेशनल सम्मिट बैट एशिया द्वारा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ अनिरूद्ध गुप्ता का बैट एशिया लीडरशिप अवार्ड 2021 के लिए चयन हुआ था। डा. अनिरूद्ध गुप्ता को मुम्बई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा भव्य समारोह में -द प्राईड ऑफ इंडियन एजुकेशन अवार्ड- से नवाजा जा चुका है।
डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा सीमावर्ती जिले की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यो के चलते लोग उन्हें अब फिरोजपुर के लिए वरदान कहने लगे है। उनके द्वारा जिले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3500 परिवारो को रोजगार के साधन मुहैया करवाए जा रहे है। जिले की आर्थिकता के विकास में भी डा. अनिरूद्ध गुप्ता का अहम योगदान है।





