देव समाज कॉलेज फॉर विमेन की लाइब्रेरी ने ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ पर रीडिंग सेशन और पुस्तक दान अभियान का आयोजन किया

देव समाज कॉलेज फॉर विमेन की लाइब्रेरी ने ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ पर रीडिंग सेशन और पुस्तक दान अभियान का आयोजन किया
फ़िरोज़पुर, अप्रैल 2, 2026: देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोज़पुर अकादमिक सभ्याचारिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नैक के अनुसार पंजाब विश्वाविद्यालय चंडीगढ़ का ‘ए’ प्लस ग्रेड प्राप्त कॉलेज है। यह संस्था कॉलेज के चेयरमैन श्रीमान् निर्मल सिंह ढिल्लों के शुभाशीष, चेयरपर्सन डॉ अगनीज़ ढिल्लों के तत्वावधान और कॉलेज प्राचार्या डॉ संगीता के अथक प्रयासों से शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर कार्यशील है।

23 अप्रैल 2026 को ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। आर्ट्स लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की रुचि जगाना और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसके तहत एक ‘बुक रीडिंग सेशन’ और ‘बुक डोनेशन ड्राइव’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को यूनेस्को द्वारा इस दिवस की शुरुआत और विलियम शेक्सपियर जैसे महान साहित्यकारों से इसके जुड़ाव के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों के अंश साझा किए और स्टाफ के साथ मिलकर लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें दान की। अंत में, प्राचार्या डॉ. संगीता ने पुस्तकों को ज्ञान और कल्पना का सर्वश्रेष्ठ स्रोत बताते हुए छात्राओं को पठन को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।




