गिफ्टिंग स्माइल्स: खुशियों का कारवां प्रोजैक्ट के तहत डीसीएम ग्रुप ने समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से बच्चों में बांटी खुशियां

गिफ्टिंग स्माइल्स: खुशियों का कारवां प्रोजैक्ट के तहत डीसीएम ग्रुप ने समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से बच्चों में बांटी खुशियां
फिरोजपुर, 28 अप्रैल, 2026: गिफ्टिंग स्माइल्स: खुशियों का कारवां प्रोजैक्ट के तहत डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल्स द्वारा विभिन्न स्कूलों में समाजसेवी संस्थाओं के साथ जाकर विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री, पानी की बोतल, टिफिन सहित अन्य सामान भेंट किया गया।
डीसीएम इंटरनैशनल के स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ बस्ती भट्टियावाली के रोहित पब्लिक स्कूल में जाकर वहां के बच्चों को स्टेशनरी के अलावा पानी की बोतले सहित अन्य खाद्य सामग्री भेंट की। इस दौरान विद्यार्थियों को गीत भी सुनाए और उनके साथ नृत्य किया। इस अवसर पर डीजीएम गगनदीप कौर, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर रीटा चोपड़ा, कोआर्डीनेटर सर्वप्रीत कौर के अलावा भाविप सदस्य शक्ति चोपड़ा, नरेश कुमारी, शविन्द्र मच्छराल सहित अन्य उपस्थित थे।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि मयंक फाऊंडेशन के साथ संयुक्त रूप से सवेरा स्कूल में जाकर वहां के विद्यार्थियों को स्टेशनरी, खिलौने, खाने-पीने का सामान सहित अन्य सामान वितरित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सवेरा स्कूल के बच्चों के साथ गीत गाए, नृत्य किया और उनके साथ समय बिताकर उन्हें खुशी देने का कार्य किया। इस अवसर पर गुरिन्द्रजीत कौर, फाऊंडेशन के राजीव सेतिया, विपुल नारंग सहित अन्य उपस्थित थे।
डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि बस्ती निजामुद्दीन में स्थित सरकारी हाई स्कूल में लायंस क्लब फिरोजपुर बार्डर के पदाधिकारियों के साथ कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत वहां के विद्यार्थियों को सामान भेंट किया गया। डीसीएम के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल में सांस्कृति कार्यक्रम पेश करने के अलावा वहां के विद्यार्थियों के साथ खुशी के पल सांझा किए। इस अवसर पर हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, हीना अरोड़ा, श्वेता के अलावा लायंस क्लब के पदाधिकारी एडवोकेट आशीष शर्मा, दीपक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
डीसीएम ग्रुप के हैड इवेंट व एक्टिविटी स्तुति ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियो की पहचान करके उन तक उक्त मूलभूत सुविधाए पहुंचाना समय की बड़ी मांग है। सामाजिक कार्यो के लिए सभी समाजसेवी संस्थाए एक मंच पर एकत्रित हो जाए तो समाज की कुरीतियो को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन्हे वाकई किसी सामान की जरूरत होती है, वह लोग दिल के बहुत साफ होते है। उन्होंने कहा कि गिफ्टिंग स्माइल्स प्रोजैक्ट विद्यार्थियो की मदद का अच्छा साधन है। सभी को इस प्रोजैक्ट में योगदान डालना चाहिए।





