फिरोज़पुर: शांति विद्या मंदिर स्कूल में करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

फिरोज़पुर: शांति विद्या मंदिर स्कूल में करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
फिरोज़पुर, 11-10-2025″ शांति विद्या मंदिर स्कूल में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
शांति विद्या मंदिर में छात्राओं की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक तथा आधुनिक दोनों प्रकार के मेहंदी डिज़ाइन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता से हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाए, जिससे पूरा वातावरण रंगीन और उत्सवमय हो उठा।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के डिज़ाइन की स्वच्छता, साज-सज्जा, रचनात्मकता तथा समय-सीमा के आधार पर मूल्यांकन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति रजनी मडाहर जी ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में कला, सौंदर्यबोध और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती है यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल और उत्साहपूर्ण रहा।





