Ferozepur News

हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक समापन

फिरोजपुर, अप्रैल 18, 2026: आज हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कैंप में मधुमेह (शुगर), प्रोस्टेट, ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग, बवासीर, भगंदर आदि विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निशुल्क चेकअप किया गया तथा मरीजों को निशुल्क औषधियां भी प्रदान की गईं।

हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक समापन
कैंप के दौरान कॉलेज के अनुभवी एवं माहिर डॉक्टरों ने रोगियों को उनकी बीमारियों के अनुसार उचित रहन-सहन, संतुलित खान-पान और आयुर्वेदिक जीवनशैली के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया, ताकि वे प्राकृतिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकें।
साथ ही, मरीजों के सभी आवश्यक टेस्ट उचित एवं रियायती दरों पर किए गए। विशेष रूप से हृदय रोगियों के लिए ECG की सुविधा भी कम शुल्क पर उपलब्ध करवाई गई। कैंप के प्रथम दिन लगभग 100 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का चेकअप करवा कर लाभ उठाया।

हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक समापन
इस अवसर पर श्री चेतन जी एवं श्री सूरज मेहता जी को उनके सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित (Felicitated) किया गया। आज कैंप का अंतिम दिन था और पूरे आयोजन को अत्यंत सफल एवं लाभकारी माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button