Ferozepur News

फिरोजपुर में एक शाम शहीदो के नाम का आयोजन, देश भक्ति के गीतो पर झूमे शहर वासी

-डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा समाजसेवी व अन्य लोगो के सहयोग से शहीदो को समर्पित करवाया कार्यक्रम-

फिरोजपुर में एक शाम शहीदो के नाम का आयोजन, देश भक्ति के गीतो पर झूमे शहर वासी

-डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा समाजसेवी व अन्य लोगो के सहयोग से शहीदो को समर्पित करवाया कार्यक्रम-

फिरोजपुर में एक शाम शहीदो के नाम का आयोजन, देश भक्ति के गीतो पर झूमे शहर वासी

फिरोजपुर, 21 मार्च, 2026: शहीद-ए-आजम भगत ङ्क्षसह सुखदेव व राजगुरू के शहीदी दिवस को समर्पित डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा अन्य संस्थाओ के सहयोग से एक शाम शहीदो के नाम म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। नामदेव चौंक स्थित सत्यापाल बागी पार्क में आयोजित इस समारोह में सैंकड़ो की संख्या में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधियो के अलावा शहरियो ने हिस्सा लिया और देश भक्ति के गीतो का आन्नद उठाया।

स्कूल के जरनल मैनेजर मनरीत सिंह ने बताया कि स्कूल के संगीत विभाग की टीम द्वारा देश भक्ति के गीतो सभी का समां बांधा। मंच का संचालन गुरसेवक सिंह और सुनीता खेड़ा द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्होंने कहा कि भगत ङ्क्षसह ने जवानी के उम्र में अपने परिवार या अपने खुद के भविष्य की परवाह किए बिना देश हित में बलिदान दे दिया, जिससे युवाओ को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह राजगुरू सुखदेव मैमोरियल सोसायटी, अनिल बागी अस्पताल, राधे-राधे वैल्फेयर सोसायटी, फिरोजपुर फाऊंडेशन, विक्की लाईट हाऊस, बेरी टैंट हाऊस, रिमझिम स्टूडियो, सिंगला इवेंटस का विशेष सहयोग रहा, जिनका स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। डीजीएम गगनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, सीनियर सिटीजन काऊंसिल सहित अन्य सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

शहीद भगत सिंह राजगुरू सुखदेव सोसायटी के पदाधिकारी जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जो कार्यक्रम करवाया गया, उसके लिए डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की टीम प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चो को शहीदो का पाठ पढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीदो की खातिर ही हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हे।

इस अवसर पर डीजीएम गगनदीप कौर, हैड मिस्ट्रेस राबिया बजाज, एवीपी एलीमैंट्री सोनिया गुलाटी, पीडी शर्मा, मैडम नरेश कुमार, करनैल ङ्क्षसह भावड़ा, सोहन ङ्क्षसह सोढ़ी, वरिन्द्र ङ्क्षसह वैरड़, बलदेव ङ्क्षसह भुल्लर, रविन्द्र ङ्क्षसह ढिल्लो, इंजीनियर संतोख सिंह संधू, ईश्वर शर्मा, जसविन्द्र संधू, मनदीप ङ्क्षसह जोन, रोहित चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button