Ferozepur News

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

फिरोजपुर/चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने के मद्देनज़र अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04422/04421 गाजियाबाद–मुरादाबाद–गाजियाबाद के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन के रूप में दोनों दिनों चलेगी। गाजियाबाद से यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मार्ग में यह हापुड़, गजरौला जंक्शन और अमरोहा स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में यह ट्रेन मुरादाबाद से शाम 6:00 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04548/04547 सहारनपुर–मेरठ सिटी–सहारनपुर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन के रूप में 14 और 15 मार्च को संचालित की जाएगी। सहारनपुर से यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर 3:40 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। रास्ते में यह टपरी, नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर और खतौली सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में मेरठ सिटी से ट्रेन शाम 4:00 बजे प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button