Ferozepur News

रेलवे  द्वारा ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया

फिरोजपुर , 13-2-2026: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेलयात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप, रेलवन ऐप तथा ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट, डिजिटल लेन-देन और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज लाभ उठा सकें। ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बताते हुए रेलयात्रियों को कैशलेस यात्रा की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप’ एवं ‘रेलवन ऐप’ के माध्यम से टिकट लेने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत का बोनस भी प्रदान किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर लगातार रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस पहल के सकारात्मक परिणामस्वरूप ऑनलाइन सेवाओं के उपयोगकर्ताओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button