Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान: गलत घोषित पार्सलों के 5 मामले पकड़े, ₹2625 जुर्माना वसूला

फिरोजपुर मंडल में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान: गलत घोषित पार्सलों के 5 मामले पकड़े, ₹2625 जुर्माना वसूला

फिरोजपुर मंडल में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान: गलत घोषित पार्सलों के 5 मामले पकड़े, ₹2625 जुर्माना वसूला

फिरोजपुर, 2 मार्, 2026: फिरोजपुर मंडल में पार्सलों की सही घोषणा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाल ही में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पार्सल विभाग के कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्सलों में माल की गलत घोषणा के मामलों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करना था।

अभियान के दौरान अमृतसर और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर गलत घोषित माल के कुल 5 मामले पकड़े गए। इन मामलों में संबंधित पार्सल उपभोक्ताओं से कुल ₹2625 का जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ पार्सलों में रेडीमेड गुड्स के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, शॉल और आयरन पार्ट्स भेजे जा रहे थे। इसी तरह मिक्स्ड गुड्स के नाम पर ऑटो पार्ट्स तथा खाद्य सामग्री के बदले शॉल पाए गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/एफएस श्री मनु गर्ग ने यात्रियों और पार्सल ग्राहकों से अपील की है कि बुकिंग के समय फॉरवर्डिंग नोट में जिस सामान का उल्लेख किया जाता है, वही सामान बुकिंग में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत घोषणा प्रस्तुत करने पर रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि पार्सल व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button