सीबीएसई दसवी की परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियो ने किया मां सरस्वति पूजन, 10 केन्द्रो में 2700 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

सीबीएसई दसवी की परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियो ने किया मां सरस्वति पूजन, 10 केन्द्रो में 2700 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
-विद्यार्थी बोले: जितना मन में डर था, उतना ही ज्यादा बढिय़ा पेपर हुआ-
फिरोजपुर, 17 फरवरी, 2026: सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियो में काफी उत्साह देखने को मिला। गणित की परीक्षा के चलते सुबह से ही विद्यार्थियो द्वारा उत्साह के साथ परीक्षा केन्द्रो में हिस्सा लिया गया और मनोबल के साथ परीक्षा दी। जिले में दसवी की परीक्षा के लिए 10 सैंटर बने थे, जिनमें 2700 विद्यार्थी परीक्षा के लिए बैठे थे।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल की प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि परीक्षा से पहले स्कूल में सरस्वति पूजन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियो और अध्यापको ने मां सरस्वति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रवज्जलित करके उनका विधिवत पूजन किया और विद्यार्थियो में परीक्षा में उतीर्ण अंको के साथ पास होने की कामना की। इस दौरान अध्यापको ने बच्चो को सफलता के गुर दिए और मेहनत के साथ तैयारी करके बिना भय के पेपर देने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियो को दही और शक्कर खिलाकर शुभकामनाएं दी।
डीसी मॉडल स्कूल के छात्रा अक्षिता, अर्पिता, लविश गोयल, काशवी, दुर्गेश, परांजल ने कहा कि मन में परीक्षा को लेकर जितना भय था, उतना ही पेपर बहुत ज्यादा बढिय़ा हुआ है। उन्होंने सबसे पहले प्रश्न पत्रिका पढ़ी, जिसके बाद प्रश्नो का हल करना शुरू किया और निश्चित समय से पहले ही उनका पेपर काफी बढिय़ा ढंग से हो गया था। विद्यार्थियो ने परीक्षा केन्द्रो से बाहर आकर अपने अध्यापको के साथ भी गणित के सवालो के हल सांझा किए तो उनके सभी सवाल ठीक निकले थे।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियो भव्या मोंगा, दक्ष, अल्फाज, स्मायरा, गुरनूर ङ्क्षसह, हर्षित चावला, निशांत ने कहा कि स्कूल में अध्यापको ने जिस बारीकी के साथ उन्हें मैथ पढ़ाया था और परीक्षा से पहले जो टिप्स दिए थे, उन्हीं के साथ उन्होंने परीक्ष में हिस्सा लिया और पहला पेपर काफी शानदार हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि वह पहली परीक्षा अच्छे अंको के साथ पास करके टॉप करेंगे।





![[ਲਾਈਵ] ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ .ਏ.ਯੂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਕਾਲਜ, ਬੱਲੋਵਾਲ ਸੌਂਕਰੀ, ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ। [ਲਾਈਵ] ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ .ਏ.ਯੂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਕਾਲਜ, ਬੱਲੋਵਾਲ ਸੌਂਕਰੀ, ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ।](https://ferozepuronline.com/wp-content/uploads/2021/09/22-390x220.jpg)