Ferozepur News

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा साक्षरता शिविर का आयोजन

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा साक्षरता शिविर का आयोजन

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा साक्षरता शिविर का आयोजन

फिरोजपुर, 14-2-2026: वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा जिला फिरोजपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन एमसी कार्यालय मल्लांवाला में दिनांक 13.02.2026 को किया गया

जिला फिरोजपुर में दिनांक 09 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक “KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर आपका पहला कदम” विषय के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान जिले की सभी बैंक शाखाओं, FLCs एवं सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (CFLs) द्वारा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.02.2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा ब्लॉक मखू (आकांक्षी ब्लॉक) के अंतर्गत एमसी कार्यालय मल्लांवाला में एक मेगा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

श्री सुधीर सिद्धू, एजीएम, आरबीआई चंडीगढ़; श्री सुनील कुमार, सर्किल प्रमुख,, पीएनबी मोगा; तथा श्रीमती गीता मेहता, एलडीएम फिरोजपुर शिविर में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त निदेशक, आरसेटी जीरा; सीएफएल स्टाफ; प्रगतिशील किसान; स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन ने शिविर में सक्रिय भागीदारी की।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को केवाईसी (Know Your Customer) अनुपालन के महत्व, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार, धोखाधड़ी की रोकथाम तथा वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। लोगों को समय पर केवाईसी अद्यतन कराने, सही एवं पूर्ण जानकारी बनाए रखने के लाभ तथा अधूरी या गलत जानकारी से होने वाले जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई।

केवाईसी जागरूकता के अतिरिक्त, मूल बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण तंत्र एवं सरकार प्रायोजित वित्तीय समावेशन योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से किसानों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं प्रथम बार बैंकिंग सेवा लेने वाले ग्राहकों को जागरूक करने पर बल दिया गया।

शिविर के दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केवाईसी, री-केवाईसी एवं सीकेवाईसी संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रतिभागियों को उपहार एवं अल्पाहार वितरित किए गए।

पूरे सप्ताह जिला फिरोजपुर के निवासियों को इन वित्तीय साक्षरता शिविरों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे अपनी वित्तीय जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित एवं संरक्षित बैंकिंग सुनिश्चित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button