Ferozepur News

“राउंड-ट्रिप बुकिंग पर मिलेगी विशेष रियायती दर, वापसी ट्रिप में 50 प्रतिशत की छूट”

 

“राउंड-ट्रिप बुकिंग पर मिलेगी विशेष रियायती दर, वापसी ट्रिप में 50 प्रतिशत की छूट”

फिरोजपुर, 23-10-2026: पार्सल और कार्गो परिवहन को अधिक किफायती, सुगम और उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा फ्रेट मार्केटिंग सर्कुलर संख्या 26/2026 जारी किया है। जिसके तहत जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस ट्रेनों में राउंड-ट्रिप (आने-जाने) की बुकिंग पर भाड़े में विशेष रियायत की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा से फिरोजपुर मंडल के व्यापारी काफी लाभान्वित होंगें।

इस नई पॉलिसी के तहत, यदि कोई एग्रीगेटर, व्यापारी या लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस ट्रेनों के माध्यम से दोनों दिशाओं के लिए पार्सल कोच की अग्रिम बुकिंग करता है, तो उसे राउंड-ट्रिप का कुल भाड़ा का केवल 1.5 गुना अर्थात्‌ एक तरफ का पूरा भाड़ा और वापसी की ट्रिप पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए बुकिंग और भुगतान की पूरी प्रक्रिया एक ही बार में होगी, जिससे समय की बचत होगी। यह योजना एक वर्ष के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू है।

रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही इस सुविधा से आलू और किन्नू जैसी पेरिशेबल वस्तुओं को फिरोजपुर मंडल से देश के अन्य बड़े बाजारों तक बेहद किफायती, तेज और सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा सकेगा, जिससे किसानो और व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। फिरोजपुर मंडल से आलू की लोडिंग मुख्यतया जलंधर सिटी, कपूरथला, बुटारी, सूरानस्सी, होशियारपुर , करतारपुर और मलसियां शाहकोट से होती है जबकि किन्नू की लोडिंग फाजिल्का से होती है।

यह योजना व्यापारियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। राउंड-ट्रिप बुकिंग पर वापसी की ट्रिप में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से परिवहन लागत में उल्लेखनीय बचत होगी। विशेष रूप से आलू और किन्नू जैसी शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन में यह सुविधा किसानों एवं व्यापारियों के लिए उपयोगी साबित होगी। फिरोजपुर मंडल सभी व्यापारियों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कार्गो एग्रीगेटर्स से अपील करता है कि वे रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस किफायती, सुरक्षित एवं समयबद्ध कार्गो सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button