डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स ने जीती एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप की ट्राफी
डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स ने जीती एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप की ट्राफी

फिरोजपुर, 27 दिसम्बर, 2025:महान शिक्षाविद्व एम.आर दास को समर्पित डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के 4.0 में डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स ने फाईनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया है।
डॉयरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो ने बताया कि अंतिम दिन का फाईनल मैच डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स और डीसीएम फ्लैमिंगोस के बीच में हुआ था, जिसमें टॉस एल्यूमनाई टाईगर्स ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस रोमांचक मैच में 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 229 रन, जबकि डीसीएएम फ्लैमिंगोस मात्र 158 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। यह मैच डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स ने 71 रनो के मार्जन से जीता। जिसमें साहिल ने 34 गेंदो में 51 रन बनाए और अपनी गेंदबाजी में महत्तवपूर्ण दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया।
डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा ने बताया कि फाईनल दौर में स्कूल प्रशासन द्वारा विजेताओ का सम्मान किया गया। जिसमें बैस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब डीसीएम फ्लैमिंगो के खिलाड़ी सुधीर को दिया, जिन्होंने 3 मैच में 7 विकेट ली। बैस्ट बैट्समेन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डीसीएम एल्यूमनाई टाईगर्स के शिवम को दिया गया, जिन्होंने तीन मैच में 189 रन बनाए और हर मैच में अद्र्धशतकीय पारी खेली। बैस्ट फील्डर का खिताब डीसीएम फ्लैमिंगो के अंकुश को दिया, जिन्होंने तीन मैच में 6 कैच पकड़े। मैन ऑफ द सीरिज का अवार्ड डीसीएम फ्लैमिंगो के आन्नद मेहरा को दिया गया, जिन्होंने तीन मैच में 123 रन बनाए और 4 विकेट हासिल की।
सीनियर हैड स्पोर्टस अभिषेक मदान ने अंत में सभी खिलाडिय़ो का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हर साल डीसीएम ग्रुप द्वारा क्रिकेट चैम्पियनशिप करवाई जाती है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग की टीमे हिस्सा लेती है, जोकि आपसी प्रेम, प्यार की भावना से खेलती है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस चैम्पियनशिप को ओर भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।





