Ferozepur News

विद्यार्थियो को स्किल्ड एजुकेशन हेतू प्रेरित करने के उद्देश्य से पहली बार कौशल मेले का आयोजन

डीसी मॉडल स्कूल में प्रिंसिपल ने किया मेेले का उद्वाटन, विद्यार्थियो ने पेश किए विभिन्न मॉडल, अभिभावको ने की सराहना-

विद्यार्थियो को स्किल्ड एजुकेशन हेतू प्रेरित करने के उद्देश्य से पहली बार कौशल मेले का आयोजन

विद्यार्थियो को स्किल्ड एजुकेशन हेतू प्रेरित करने के उद्देश्य से पहली बार कौशल मेले का आयोजन
-डीसी मॉडल स्कूल में प्रिंसिपल ने किया मेेले का उद्वाटन, विद्यार्थियो ने पेश किए विभिन्न मॉडल, अभिभावको ने की सराहना-
फिरोजपुर, 8 फरवरी, 2026
विद्यार्थियो को स्कूली शिक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ उनका कौशल विकास करने के मनोरथ से पहली बार कौशल मेले का आयोजन किया गया, जिसका मनोरथ विद्यार्थियो में स्किल पैदा करना है ताकि वह हुनर हासिल करके देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सके। डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कौशल मेले का उद्वाटन प्रिंसिपल याचना चावला द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियो के मॉडल देखे और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ स्किल्ड एजुकेशन की तरफ प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
स्कूल में पैरेंटस टीचर्स मीटिंग के दौरान हजारो की संख्या में पहुंचे अभिभावको ने जब विद्यार्थियो के मॉडल देखे तो सभी ने खूब सराहना की। सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. निखिल गुप्ता ने कहा कि वह खुद डीसीएम से शिक्षा ले चुके है और स्कूल स्तर पर इस तरह का कौशल मेल पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो ने इतनी छोटी उम्र में खुद की प्रेरणा से जो मॉडल तैयार किए है, वह वाकई पे्ररणादायी है।
डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा ने बताया कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशो पर पहला कौशल मेला लगाया गया है। जिसमें विद्यार्थियो ने अपने द्वारा तैयार किए मॉडल प्रदर्शित किए जोकि टैक्नोलॉजी के माध्यम से सामाजिक समस्याओ का समाधान करते है और साथ ही देश-विदेश की जयवायु विभिन्नता, भोजन प्रणाली पर भी मॉडल पेश किए गए।  उन्होंने कहा कि स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी आए दिन नए-नए अविष्कार कर रहे है।
ये पेश किए गए मॉडल
विद्यार्थियो द्वारा रेइया रन स्कोर, लोयल कैंपेनियन, पंजाब व उड़ीसा के खाद्य पदार्थ, रेकी थैरेपी और संतुलित आहार, मैथमैटिक्स आईडेंटिटस व क्वालिटी एजुकेशन, अतुल्य भारत, अतुल्य भारत और आस्ट्रेलिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, दक्षिण अमेरिका की जलवायु, जल के नीचे जीवन पर प्रोजैक्ट पेश कर उन्हें विस्तृत तरीक्के से समझाया।
लोयल कैंपेनियन
विद्यार्थियो ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जोकि किसी विशेष व्यक्ति का स्वत: अनुसरण करेगा। यह बॉडीगार्ड के रूप में कार्य कर सकता है और चिकित्सा उपकरण भी ले जा सकता है। आप्रेशन थियेटर में डॉक्टर की सहायता में यह ड्रोन अहम भूमिका निभाएगा।
मैडिफ्लाई:- विद्यार्थियो ने आपातकालीन परिस्थितियो में दवाईया तथा जरूरी स्वास्थ्य उपकरण पहुंचाने के लिए मैडिफ्लाई ड्रोन डिजाइन किया है, जोकि दूर के क्षेत्रो और शहरी घनी बस्तियो में तेज गति के साथ डिलिवरी कर पाएगा।
रेस्क्यू रेंजर्स:- उसी तरह विद्यार्थियो द्वारा रैस्क्यू रेंजर्स की सरंचना तैयार की है, जोकि भूकंप या आपदा की परिस्थिति के बाद खदानो या मलबे में फंसे लोगो तक पहुंचने में सहायता करेगा। यह संकीर्ण स्थानो में जाकर पानी, भोजन, दवाई सहित अन्य जरूरी सामान को पहुंचाने में भी मदद करेगा।
इस दौरान विद्यार्थियो ने कोडिंग, डिजिटल क्रिएटिविटी सहित उभरती तकनीको पर प्रोजैक्ट बनपाए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस आधारित चैटबॉट, डायनेमिक डैशबोर्ड, वेबसाइट लॉगिन फॉर्म, स्क्रैच आधारित शैक्षणिक खेल भी तैयार किए।
इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, सीनियर जीएम रिटायर्ड कर्नल पियूष बेरी, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम एडमिन अनु शर्मा, एएजीएम इवेंट हीना अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button