Ferozepur News

उत्तरे रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से बनारस सिटी के लिए विशेष रेलगाड़ी का किया गया सफल संचालन

उत्तरे रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से बनारस सिटी के लिए विशेष रेलगाड़ी का किया गया सफल संचालन

उत्तरे रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से बनारस सिटी के लिए विशेष रेलगाड़ी का किया गया सफल संचालन

फिरोजपुर, 29-1-2026: उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 29.01.2026 को जालंधर सिटी से बनारस सिटी के लिए विशेष रेलगाड़ी संख्या 00468 का संचालन किया गया। इस विशेष रेलगाड़ी का जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से दोपहर 15:40 बजे गंतव्य स्टेशन के लिए प्रस्थान हुआ। रेलयात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर मंडल द्वारा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए। स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पीआरएस/बुकिंग एरिया एवं फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर कतारों के उचित गठन और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में आर.पी.एफ., जी.आर.पी., स्काउट एंड गाइड तथा टिकट चैकिंग स्टाफ की तैनाती की गई।

यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक घोषणा प्रणाली से नियमित रूप से स्पेशल रेलगाड़ी के लिए घोषणाएं की गईं। सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल यात्रियों एवं वाहन यातायात के सुचारु संचालन हेतु पर्याप्त आर.पी.एफ., जी.आर.पी. स्काउट एंड गाइड तथा टिकट चैकिंग स्टाफ की तैनाती रही। शौचालयों, प्रतीक्षालयों एवं अन्य यात्री सुविधाओं में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पेयजल एवं खानपान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में कार्यशील व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं।

रेलवे प्रशासन यात्रियों के सहयोग के लिए आभारी है। स्पेशल ट्रेन 00468 के रेलयात्रियों द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button