Ferozepur News

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में ट्रैफिक अवैयनेस सैमिनार का आयोजन, जिला ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चो को पढ़ाया नियमो की पालना का पाठ

डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में ट्रैफिक अवैयनेस सैमिनार का आयोजन, जिला ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चो को पढ़ाया नियमो की पालना का पाठ
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में ट्रैफिक अवैयनेस सैमिनार का आयोजन, जिला ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चो को पढ़ाया नियमो की पालना का पाठ
हरीश मोंगा
फिरोजपुर, 28 जनवरी, 2026: विद्यार्थियो को यातायात नियमो से परिचित करवाने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा ट्रैफिक अवैयरनेस सैमिनार का आयोजन करवाया गया, जिसमें जिला ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पैक्टर जसविन्द्र ङ्क्षसह ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल द्वारा उनका स्वागत किया और स्कूल में यातायात नियमो के बारे में समय-समय पर इस तरह के सैमिनार लगवाने के बारे में जानकारी दी।
इंस्पैक्टर जसविन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते ट्रैफिक का देखते हुए यातायात नियमो की पालना करना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाईटो का हमेशा पालना करनी चाहिए और हैल्मेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाना चाहिए और ट्रिपल राइडिंग से बचना चाहिए। विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए जसविन्द्र सिंह ने कहा कि 16 से 18 साल की आयु के बच्चे 50 होर्स पॉवर से कम के दो पहिया वाहन चला सकते है और उसके लिए लाइसैंस बनवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश व राज्य में लगातार दुर्घटनाओ की संख्य बढ़ती जा रही है। स्कूलो में विद्यार्थियो को चाहिए कि वह या तो साइकिल पर आए या फिर स्कूल द्वारा निर्धारित बसो या फिर अभिभावको के साथ आए। स्कूली विद्यार्थियो को कार चलाने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा यातायात के सरकार के सख्त नियमो के बारे में भी विद्यार्थियो को परिचित करवाया और ई-चालान पॉलिसी से भी अवगत करवाया।
स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस अधिकारियो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मधु चोपड़ा, हैड मिस्ट्रेस राबिया बजाज, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर कविता शर्मा, रीटा चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button