Ferozepur News

डीसीएम स्कूल के दो छात्र लेंगे 77 वीं गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग

डीसीएम स्कूल के दो छात्र लेंगे 77 वीं गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग
डीसीएम स्कूल के दो छात्र लेंगे 77 वीं गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग
फ़िरोजपुर , जनवरी 23, 2026 :  शिक्षा के क्षेत्र में पिछले आठ दशक से अपनी सेवाएं दे रहे डीसी  मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्र राजधानी दिल्ली में होने वाली 77 वीं  गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष मेहमान के तौर पर भाग लेंगे|
 जानकारी देते हुए प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया इस  गणतंत्र दिवस समारोह में कक्षा आठवीं के लिवांश शर्मा व कक्षा नवीं के अक्षय जैन, विशेष मेहमान के तौर पर भाग लेंगे जो स्कूल के लिए  बेहद गर्व का विषय है | उन्होंने बताया कि इन होनहार छात्रों को  देश भर के 10000  ऐटीएल स्कूल्ज के 50 बेहतरीन स्कूल्ज के 100 बच्चों के रूप में इस सम्मान के लिए चुना गया  है | उन्होंने बताया कि इन दोनों छात्रों को ये सम्मान इनके अटल टिंकरिंग लैब में बनाये गए प्रोजेक्ट्स की वजह से मिला है| उन्होंने बताया कि  ये दोनों छात्र अपने बनाये गए प्रोजेक्ट्स व मॉडल्स की वजह से राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीत चुके हैं |
डिप्टी प्रिंसिपल मनीष बांगा ने बताया कि समारोह में भाग लेने के अलावा ये छात्र प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन, नैशनल साइंस सेंटर का भ्रमण भी करेंगे और साथ ही मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड एअर्थ साइंस डॉ जितेंदर सिंह से भी मुलाक़ात करेंगे |
इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस रितिका सोनी, सीनियर जीएम पियूष बेरी, डीजीएम अनु शर्मा, एजीएम हिना अरोड़ा, अरुण संदीप संधू, अटल लैब कोऑर्डिनेटर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने इन छात्रों को बधाई दी व इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button