Ferozepur News

तलवंडी भाई में डीसी मॉडल स्कूल द्वारा किड्स फिस्टा का आयोजन, नन्ने-मुन्ने बच्चो के मध्य करवाई प्रतियोगिताएं

तलवंडी भाई में डीसी मॉडल स्कूल द्वारा किड्स फिस्टा का आयोजन, नन्ने-मुन्ने बच्चो के मध्य करवाई प्रतियोगिताएं

तलवंडी भाई में डीसी मॉडल स्कूल द्वारा किड्स फिस्टा का आयोजन, नन्ने-मुन्ने बच्चो के मध्य करवाई प्रतियोगिताएं
फिरोजपुर/तलवंडी भाई, 19 जनवरी, 2026
नन्ने-मुन्ने विद्यार्थियो में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा तलवंडी भाई में किड्स फिस्टा का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताय कि कार्यक्रम में नगर कौंसिल अध्यक्ष तरसेम सिंह मल्ला, डा. कविता नरूला ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।  ज्योति प्रवज्जलन के  बाद प्रिंसिपल ने सभी का स्वागत किया और डीसी मॉडल स्कूल द्वारा विद्यार्थियो को दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में अवगत करवाने के साथ-साथ किड्स फिस्टा के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान विभिन्न आयु श्रेणी में बच्चो के मध्य हैल्थी बेबी शो, राइम्स कम्पीटिशन, मास्टरस्ट्रोक कंपीटिशन, टेलेंट हंट का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चो ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान नरूला क्लीनिक के डॉक्टर कविता नरूला ने बच्चो की देखभाल सम्बंधी अभिभावको के मध्य कॅरियर काऊंसलिंग सैशन भी लगाया। कार्यक्रम में अव्वल विद्यार्थियो को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया।    इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, सीनियर जीएम रिटायर्ड कर्नल पियूष बेरी, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम एडमिन अनु शर्मा, एवीपी एलीमैंट्री प्रीति सेठी, एवीपी सीनियर सैकेंडरी सौरभ बांबा, एजीएम इवेंट व एक्टिविटी हीना,  एक्टिविटी कोआर्डीनेटर लिशा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button