Ferozepur News

डीसीएम के विद्यार्थियो ने पूर्णिमा पर टैलीस्कॉप में देखा कोल्ड मून

डीसीएम के विद्यार्थियो ने पूर्णिमा पर टैलीस्कॉप में देखा कोल्ड मून

डीसीएम के विद्यार्थियो ने पूर्णिमा पर टैलीस्कॉप में देखा कोल्ड मून

फिरोजपुर, 6 दिसम्बर, 2025: स्टॉर गैजर्स स्काई ओब्जरवैटरी में विद्यार्थियो को कोल्ड मून दिखाने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में कोल्ड मून गेजिंग सैशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि सभी ने टैलीस्कॉप के माध्यम से आकाश में चंद्रमा को देखा। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा पर आकाश में पूरा चन्द्रमा दिखाई देता है। विद्यार्थियो को सौरमंडल के ग्रहोके बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से स्कूल में स्टॉर गैजर्स स्काई ओब्जरवेटरी स्थापित की गई है, जिसमें समय-समय पर विद्यार्थियो को गैलेक्सी में ग्रहो, तारो, चन्द्रमा सहित अन्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।
विद्यार्थियो मुस्कान, एंजल, डौल्सी, सनोवर, पारस, नवजोत कौर, रोहणदीप, दीया द्वारा कार्यक्रम और कोल्ड मून के बारे में सभी के साथ अपने विचार सांझे किए। अध्यापक गौरव कालिया ने बताया कि स्कूल में स्थापित किए गए टैलीस्कॉप 40 ट्रिलियन किलोमीटर की रेंज तक गलैक्सी पर पकड़ रखता है और इसकी फोक्ल लैंथ 1250 एमएम अपॉरचर 254 एमएम है। उन्होंने ठंड के मौसम में चांद की स्थिति और वहां के मौसम के बारे में सभी को परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि  बॉर्डर डिस्ट्रिक में स्काई ओब्जरवैटरी होना  डीसीएम ग्रुप ने अहम कदम उठाया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सौर मंडल तथा अंतरिक्ष के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सौरमंडल में जूपिटर सबसे बड़ा ग्रह है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से डीसीएम ग्रुप भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो को गलैक्सी के बारे में जानकारी देने के  लिए सप्ताहिक पाठयक्रम तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थियो को सौरमंडल, तारामंडल, गृहमंडल के बारे में अनुभवी अध्यापको द्वारा जानकारी देकर उन्हें भविष्य का महान वैज्ञानिक बनाने की तैयारी की जा रही है।
इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मधु चोपड़ा, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर कविता शर्मा, रीटा चोपड़, गौरव कालिया, मोहित, तमन्ना, विजय, प्रताप, सौरभ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button