दास एंड ब्राऊन वल्र्ड कूल में सुपर किड्स जम्बूरी 2025 का आयोजन, प्लेवे स्कूलो के 400 विद्यार्थियो की छुपी प्रतिभा का हुआ अवलोकन
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड कूल में सुपर किड्स जम्बूरी 2025 का आयोजन, प्लेवे स्कूलो के 400 विद्यार्थियो की छुपी प्रतिभा का हुआ अवलोकन

फिरोजपुर, 16 नवंबर 2025: नन्ने-मुन्ने विद्यार्थिये में छुपी प्रतिभा को उभारने के मनोरथ से दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में सुपर किड्स जम्बूरी 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के दो दर्जन से ज्यादा प्लेवे स्कूलो के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. रागिनी गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया और उनके द्वारा दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
इस दौरान विद्यार्थियो के मध्य मदर गूस राईम्स प्रतियोगिता, स्टोरी टैलिंग कम्पीटिशन, मास्टर शैफ कम्पीटिशन, डांसिंग सुपरस्टार सोलो, इंटर प्लेवे डांस डिलाइट, फैशन फिस्टा, यंग पिकासो कम्पीटिशन करवाया गया, जिसमें 400 से ज्यादा बच्चो ने हिस्सा लिया। सुपरी किड्स जम्बूरी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में जज की भूमिका कनिका जैन, ऋचू गर्ग, डा. अंकिता गुप्ता, पूनम सूद, कृपा के नयर, मोनिका पात्तरा, डा. सोनम चावला, बिंदू गुप्ता, भावना गुप्ता, मलिका वलेचा, संगीता चोपड़ा, पुनीत कौर, ईशा शर्मा, सिमर सिकरी, नेहा सिंह, जागृति बालूनी, मेघा पांडे, डा. गुरपिन्द्र सैणी, डा. रूचि पांडे, गीतिका, अनूजा गर्ग, डा. श्वेता चुघ, शीखा रानी, नीलाक्षी ने निभाई।
ये रहे विजेता
मास्टर शैफ प्रतियोगिता में सेहर ने पहला, समरीन कौर ने दूसरा तथा आदित्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। उसी तरह मदर गूस राईम्स प्रतियोगिता में महरीन, अवरोज, सानवी अग्रवाल ने क्रमानुसार पहले तीन स्थानो पर कब्जा जमाया। फैशन फिस्टा में दिव्यांका ने पहला, मेविका गिल्होत्रा ने दूसरा तथा लक्ष्य ने तीसरा स्थान, डांसिंग सुपरस्टार में यशिका ने टिन्नी टोटस में पहला, स्वयांश ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। इंटर प्लेवे डांस डिलाइट में हैलो किड्स प्री स्कूल ने पहला, यूरो किड्स प्री स्कूल ने दूसरा तथा किडजेनिया वल्र्ड प्री स्कूल ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। स्टोरी टैलिंग में अविताज ने पहला, छारवी ने दूसरा, यंग पिकासो में रियाज ने टिन्नी टोटस में पहला, लवलीनजोत ने लिटल वंडर्स में पहला स्थान हासिल किया है। विजेता विद्यार्थियो को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।





