
18 गोत्रों की झलक और 18 घोड़ों पर सवार बच्चे बने आकर्षण, अग्रसेन महाराज के जयकारों से गूंजा फिरोजपुर छावनी

18 गोत्रों की झलक और 18 घोड़ों पर सवार बच्चे बने आकर्षण, अग्रसेन महाराज के जयकारों से गूंजा फिरोजपुर छावनी
फिरोजपुर, 12 अक्टूबर, 2026: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम फिरोजपुर छावनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन के जयकारों, फूलों की वर्षा और आकर्षक सजावट के बीच निकली इस शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। नन्हा मंदिर से प्रधान राकेश अग्रवाल बबली की अध्यक्षता में शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के परिवारों ने भाग लिया।
शोभायात्रा में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, व्यवसायी समीर मित्तल, उद्योगपति नंद किशोर गुगन, पवन मित्तल, धर्मपाल बांसल और अमित गर्ग शपू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
18 घोड़ों पर सवार बच्चों ने मोहा मन
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व रहा। समाज के बच्चों को 18 घोड़ों पर सवार किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महिला प्रधान आमना गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया और महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
आजाद चौक पर पुष्पवर्षा से स्वागत
युवा टीम की ओर से आजाद चौक पर भव्य मंच सजाया गया। योगेश बांसल के नेतृत्व में युवाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर सुनील कुमार गोयल और धर्मेंद्र बांसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने अग्रवाल समाज को जयंती की बधाई देते हुए सभी से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
प्रधान राकेश अग्रवाल बबली ने मुख्य अतिथियों, अग्र बंधुओं, महिला एवं युवा टीम, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की सफलता समाज की एकता, सामूहिक प्रयासों और महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
इस अवसर पर सरपरस्त लाल चंद गोयल, सचिव अनिल जिंदल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता सहित हरीश गोयल, अनिल अग्रवाल, अनुज गोयल, विपन गर्ग, दिनेश अग्रवाल, गोबिंद गोयल, मनीष गोयल, जितेश अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता, अनुज मित्तल, गगनदीप अग्रवाल, नितिन मंगल, एडवोकेट अविनाश गुप्ता, गगन अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, करुण अग्रवाल, संजय गर्ग, कमल गुप्ता, मोहित बांसल, आशीष सिंगला, सुनील जैन, विशाल जैन, विकास गोयल पपल, दीपक बल्ला, निपुण बांसल, अमित गुप्ता, विनोद अग्रवाल और अनिल सांघी मौजूद रहे।
महिला अध्यक्ष आमना गुप्ता के अलावा सविता गोयल, मीनाक्षी मित्तल, मीना गुप्ता, रीमा, शायना, कंगना और साक्षी अग्रवाल सहित फिरोजपुर शहर के अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा में भाग लिया।




