
डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 80 साल पूरे होने पर ब्लड डोनेशन व मेडिकल कैंप का आयोजन

डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 80 साल पूरे होने पर ब्लड डोनेशन व मेडिकल कैंप का आयोजन
फिरोजपुर , अक्टूबर 11, 2026 : डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 80 साल पूरे होने के अवसर पर कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत स्कूल परिसर में ब्लड डोनेशन व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल के 80वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत इस सामाजिक पहल से हुई। कैंप में विभिन्न वर्गों के लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान रक्तदाताओं ने 65 यूनिट से अधिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया। प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि मेडिकल कैंप में हड्डियों, दांतों, आंखों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
कैंप में डॉ. शील सेठी, डॉ. हिमांशी शर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुष्टि (जनरल मेडिसिन), डॉ. रोहित सिंघल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. अंचल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुनीश धवन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुनीश चोपड़ा और डॉ. कृष्णा अरोड़ा (दंत चिकित्सक), डॉ. साहिल आहूजा (रेडियोलॉजिस्ट) तथा डॉ. दमनप्रीत सिंह सावने (जनरल मेडिसिन) ने सेवाएं दीं।
इस अवसर पर लोगों की भागीदारी ने सामुदायिक सहयोग और समाज सेवा की भावना को मजबूत किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप ने मानवता की सेवा का संदेश दिया। डिप्टी प्रिंसिपल मनीष बांगा ने कहा डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपने 80वें वर्ष में प्रवेश के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के अलावा सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थापना वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत समाज के लिए उपयोगी पहल के साथ कर स्कूल ने जरूरतमंदों की मदद और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है इस अवसर पर रितिका सोनी हेड मिस्ट्रेस, कर्नल पीयूष बेरी (रिटायर्ड) सीनियर जीएम , डीजीएम अनु शर्मा, एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर हिना अरोड़ा व अन्य




