Ferozepur News

राणा सोढ़ी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, फिरोजपुर-फाजिल्का-धर्मकोट सड़क जल्द बनाने की मांग की

फिरोजपुर, फाजिल्का व धर्मकोट की सडक़ को जल्द बनाने की मांग -राणा सोढ़ी ने बढ़ते ट्रैफिक को देखकर उठाई थी मांग

राणा सोढ़ी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, फिरोजपुर-फाजिल्का-धर्मकोट सड़क जल्द बनाने की मांग की

 

फिरोजपुर, 9-10-2025: भाजपा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने केन्द्रीय ट्रांस्पोर्ट मंत्री नितिन गडक़री से मुलाकात की और जिले के अनेकों मुद्दों को उठाया है। राणा ने फिरोजपुर, फाजिल्का तथा धर्मकोट रोड़ को जल्द चौमार्गीय बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।जिसे लेकर मंत्रालय ने विभाग से डीपीआर रिपोर्ट मांगी गई थी ताकि प्रोजैक्ट को पास करके जल्द सी कार्य शुरू करवाया जा सके।
सोढ़ी ने बताया कि बड़े यातायात को देखते हुए उनके द्वारा लगातार मुद्दा उठाया जा रहा था कि फाजिल्का रोड़ और जीरा रोड़ को चौड़ा किया जाए ताकि होने की दुर्घटनाओ को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय यातायात मंत्री ने उनकी मांग को गौर करते हुए सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजकर प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश जारी किए थे।
राणा सोढ़ी ने बताया कि फिरोजपुर से फाजिल्का और फिरोजपुर से जीरा वॉया धर्मकोट की सडक़ को फोर लाईन बनाने में 1700 करोड़ रूपए लगेंगे और यह सडक़ 15 मीटर चौड़ी होगी और जिस तरफ ओवर ब्रिज होगा, वहां नीचे 3 मीटर की सर्विस रोड़ तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का आम लोगो का बहुत लाभ मिलेगा और लोगो को अपने वाहन इस सडक़ से गुजारने में आसानी होगी। सोढ़ी ने बताया कि इस सडक़ से अमृतसर, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात तक तक का ट्रैफिक चलता है। रोड़ संकरी होने के कारण कई बार हादसे भी घटित हो जाते है और लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राणा ने कहा कि फारलाइन बनने से जिले के विकास में भी तेजी आएगी।

राणा सोढ़ी ने आरिफके – कोट बूढ़ा रोड की सुंदरता का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने बताया कि जनता की समस्यो को दिल्ली दरबार उठाने के लिए वह पूरी कोशिश करते है। उन्हेांने कहा कि फिरोजपुर उनकी जन्म और कर्म भूमि है और यहां की समस्याओ को हल करवाना उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button