Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल की वेटलिफ्टिंग टीम ने इन्टर डिवीज़न वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजपुर मंडल की वेटलिफ्टिंग टीम ने इन्टर डिवीज़न वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजपुर मंडल की वेटलिफ्टिंग टीम ने इन्टर डिवीज़न वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजपुर, 10-9-2025 : फिरोजपुर मंडल की वेटलिफ्टिंग टीम ने उत्तर रेलवे इन्टर डिवीज़न वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। यह वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जगाधरी वर्कशॉप में दिनांक 8 और 9 सितम्बर को आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों की टीमों ने भाग लिया था। इसमें फिरोजपुर मंडल के 8 वेटलिफ्टरों ने भाग लिया था, सभी वेटलिफ्टरों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए व्यकितगत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फिरोजपुर मंडल ने तीन स्वर्ण, दो रजत तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त किए। श्री गुरकरण सिंह ने 79 किलोग्राम में, श्री अमरजीत गुरू ने 88 किलोग्राम में तथा श्री राजवीर सिंह ने 110 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। श्री तेजपाल सिंह ने 110 किलोग्राम से अधिक भार वाले वर्ग में और श्री गुरदीप सिंह ने 71 किलोग्राम में रजत पदक जीता। श्री योगा सिंह ने 60 किलोग्राम में, श्री विवेक नड्डा ने 88 किलोग्राम में तथा श्री गुरसेवक सिंह ने 94 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने टीम की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और इस शानदार उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button