Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया

फिरोजपुर मंडल में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया गया।”

फिरोजपुर मंडल में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया

फिरोजपुर, 31-8-2025: फिरोजपुर मंडल में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में किया गया। इस अवसर पर दिनांक 29.08.2025 तथा 30.08.2025 को एक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऑपरेटिंग एवं वाणिज्य, लेखा एवं चिकित्सा, कार्मिक एवं प्रशासन, इंजीनियरिंग, आर.पी.एफ. तथा यांत्रिक विभाग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल और युगल दोनों मुकाबले खेले गए, जिनमें कर्मचारियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस, भारत के खेल संस्कृति को सम्मानित करने और खेलों के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं तथा स्वस्थ कार्य वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी श्री राहुल देव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पांडे सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button