डीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियो ने बीएसएफ, पंजाब पुलिस व वृद्ध आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

डीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियो ने बीएसएफ, पंजाब पुलिस व वृद्ध आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार
-विद्यार्थियो ने बुजुर्गो, गुरूकुल के विद्यार्थियो के सीमा प्रहरियो व पुलिस अधिकारियो व जवानो को बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना की-
फिरोजपुर, 8 अगस्त, 2025 : भाई-बहन के प्यार के पर्व रक्षा बंधन के पर्व को डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूलस के सभी स्कूलो द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यापको ने विद्यार्थियो के साथ सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस के अलावा वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो के अलावा गुरूकुल के बच्चो को राखी बांधी और उनकी लंबी आयु की कामना की।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि विद्यार्थियो ने श्री राम बाग वृद्धसेवा आश्रम में जाकर राखी का पर्व मनाया। उन्होंने बताया कि स्कूल की संगीत टीम द्वारा भजनो और राखी के गीतो के माध्यम से सभी का समां बांधा। वहीं आश्रम में गुरूकुल के विद्यार्थियो ने भी मंत्रोच्चार के साथ स्वयं के छात्राओ से राखी बंधवाई। बच्चो को वेदो के महत्तव के अलावा राखी के बारे में जानकारी दी गई। आश्रम में बुजुर्गो का रहन-सहन और गुरूकुल के बच्चो की दिनचर्या भी विद्यार्थियो ने देखी और बुजुर्गो को फल व मिठाई भेंट करने के अलावा उनके साथ खूब गुफ्तगू की। आश्रम की संचालिका मधु गोयल ने विद्यार्थियो और स्कूल प्रशासन के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, एजीएम इवेंट व एक्टिविटी हीना, ऐंजल सहित अन्य उपस्थित थे।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियो ने जिला पुलिस हैडक्वार्टर में एसएसपी भुपिन्द्र सिंह तथा सिटी पुलिस स्टेशन में जाकर एसएचओ जतिन्द्र सिंह को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भी शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम योगदान दिया जाता है और इनका मनोबल बढ़ाना समय की मांग है। जैसे ही छात्राए एसएसपी कार्यालय पहुंची तो एसएसपी द्वारा छात्राओ का पूरा सम्मान किया गया और छात्राओ ने एसएसपी सहित एसएचओ की कलाई पर सुंदर राखियां बांधकर उनका सम्मान किया। पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थियो का पूरा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनरल मैनेजर मनरीत सिंह, डीजीएम गगनदीप कौर सहित एक्टिविटी कोआर्डीनेटर कविता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल द्वारा सीमा सुरक्षा बल के साथ राखी का त्यौहार मनाया। प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि विद्यार्थियो ने ममदोट में जाकर जहां सीमा प्रहरियो के साथ पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं अधिकारियो सहित जवानो की कलाईयो पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की ईश्वर से कामना की गई। कमांडिंग अधिकारी संजीव कुमार, डिप्टी कमांडेंट विशाल वर्मा, अजीत ङ्क्षसह, गोपाल सिंह ने स्कूल प्रशासन के इस कदम की सराहना की। छात्रा नियति द्वारा जवानो का हौंसला बढ़ाने के लिए एक कविता सुनाई। छात्राओ ने भारत माता की जय के घोष लगाते हुए पूरे जोश के साथ जवानो को राखी बांधी। छात्राओ सुनिधि, उदिति ने कहा कि बीएसएफ के जवान दिन-रात सरहद पर खड़े होकर हमारी रक्षा करते है और इनके साथ इस तरह त्यौहारो को मनाना चाहिए। इस अवसर पर डीजीएम एडमिन डा. सैलिन, एक्टिविटी कोआर्डीनेटर हिमांशी ग्रोवर, सीनियर एक्टिविटीस व ग्राफिक्स रूपाली रत्तरा सहित अन्य उपस्थित थे।





