दास एंड ब्राऊन के विद्यार्थियो ने बाहरवी परीक्षा परिणाम में गाढ़े झंडे, पलक 97 फीसदी अंको के साथ प्रथम

फिरोजपुर, 13 मई, 2026: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवी के परीक्षा परिणाम में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियो का एक बार फिर से दबदबा कायम रहा है। स्कूल की मैडिकल स्ट्रीम की छात्रा पलक ने 97 फीसदी अंको के साथ पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में स्कूल के 371 विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया था।
प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल में मैडिकल स्ट्रीम में पलक ने 97 फीसदी अंको के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। उसी तरह हयूमैनिटिज की राजदीप कौर ने 96.6 फीसदी के साथ स्कूल में दूसरा तथा मेडिकल स्ट्रीम की ऐशप्रीत कौर ने 94.8 प्रतिश्त के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।
डॉक्टर बनना चाहती है पलक
पलक डॉक्टर बनना चाहती है। उसके पिता आजेश सिंगला पेशे से बिजनैसमेन है और माता पूनम गृहणि है तथा भाई परांशु सिंगला बीटैक कर रहा है। पलक ने बताया कि बचपन से ही उसका शौक डाक्टर बनना था और उसी सपने को आगे बढ़ाते हुए वह मेहनत कर रही है। परीक्षा के दिनों में सुबह 4 बजे उठकर पढऩा और रोजाना 10 घंटे किताबों में डूबे रहना दिनचर्या थी। पलक ने बताया कि वह एमबीबीएस डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उसने बताया कि स्कूल में अध्यापकों ने उसकी सफलता में अहम योगदान दिया है।
वहीं राजदीप कौर न्यायिक सेवा में भविष्य बनाना चाहती है। गांव भड़ाणा निवासी राजदीप के पिता गुरप्रीत सिंह पेशे से किसान है और माता दलजीत कौर होम मेकर है। राजदीप कौर ने बताया कि उसने एनसीआरटी की ज्यादा किताबें पढ़ी है। उसने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ती थी तब ही मन में संकल्प ले लिया था कि वह न्यायिक सेवा में जाएगी।
नॉन मैडिकल स्ट्रीम में मनताजबीर सिंह ने 95.8 फीसदी, कुनाल बांसल ने 93.6 प्रतिश्त, सुबनीत कौर ने 92.4 प्रतिश्त अंक प्राप्त किए है। मैडिकल स्ट्रीम में पलक ने 97 फीसदी, ऐशप्रीत कौर ने 94.8 प्रतिश्त, सुहिरद कौर ने 93.4 फीसदी अंक हासिल किए है।
उसी तरह हयूमैनिटी स्ट्रीम में राजदीप कौर ने 96.6 प्रतिश्त, गुरनूर कौर ने 94 प्रतिश्त, कविश चावला तथा सक्षम मंगल ने 93.6 प्रतिश्त अंक प्राप्त किए है। कॉमर्स ग्रुप में लक्ष गर्ग ने 96.4 प्रतिश्त, सक्षम मोंगा ने 96 प्रतिश्त तथा जीवजोत सिंह साहनी ने 94.6 प्रतिश्त अंक हासिल किया है।
फाईनैंशियल मार्किट मैनेजमेंट में मयंक गुपता ने 95 प्रतिश्त, हिमांशु ग्रोवर ने 88.6 प्रतिश्त तथा केशव शर्मा ने 82.6 प्रतिश्त अंक प्राप्त किए है। बैंकिंग व इंश्योरेंस में सरगुण कौर ने 93.6 प्रतिश्त, गुरवीर कौर ने 93.2 प्रतिश्त तथा हरसिरत कौर ने 90.8 फीसदी अंक हासिल किए है।
प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है। हैड डीजेसी अजय मित्तल ने कहा कि स्कूल का परिणाम शानदार रहा है और इसका श्रेय स्कूल के मेहनती अध्यापकों को जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




