Ferozepur News

दास एंड ब्राऊन के तीन विद्यार्थियो ने साऊथ कोरिया में एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीते सिल्वर और ब्राऊंज मैडल, फिरोजपुर का चमकाया नाम

डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने खिलाडिय़ो को दी बधाई-

दास एंड ब्राऊन के तीन विद्यार्थियो ने साऊथ कोरिया में एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीते सिल्वर और ब्राऊंज मैडल, फिरोजपुर का चमकाया नाम
-डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने खिलाडिय़ो को दी बधाई-

दास एंड ब्राऊन के तीन विद्यार्थियो ने साऊथ कोरिया में एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जीते सिल्वर और ब्राऊंज मैडल, फिरोजपुर का चमकाया नाम
फिरोजपुर, 30 जुलाई, 2025:  साऊथ कोरिया में आयोजित 20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियो ने एक बार फिर से बहादुरी के झंडे गाढ़ते हुए सिल्वर और ब्राऊंज मैडल जीतकर जिले का नाम पूरे एशिया में चमकाया है।
जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संगठन सचिव अभिषेक मदान ने बताया कि कक्षा बाहरवीं भाविक जैन, गयारहवी के हरणव सिंह तथा हर्षिका का चयन इस चैम्पियनशिप के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि तीनो खिलाडिय़ो ने टीम के भीतर शानदार प्रदर्शन किया था कि अन्य देशो की टीमो को बुरी तरह से पछाड़ते हुए भारतीय तिरंगे की शान को ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिका ने जूनियर इंडियन इनलाइन हॉकी गल्र्स टीम में खेलते हुए सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया है।  उसी तरह भाविक जैन और हरनव सिंह ने जूनियर इंडियन इनलाइन हॉकी ब्वॉयज टीम में भारत का नेतृत्व करते हुए ब्राऊंज मैडल जीता है। उन्होंने बताया कि हरनव सिंह ने हर मैच में गोल करके नाम चमकाया है।  जैसे ही तीनो खिलाडिय़ो के मैडल जीतने का समाचार आया तो स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। अभिषेक मदान ने बताया कि ब्वॉयज टीम ने चाईना की टीम जोकि पिछली बार एशियन चैम्पियन थी को हराया है।  उन्होंने बताया कि गल्र्स टीम का एशियन हॉकी में पहली बार मैडल आया है, जोकि खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए गर्व की बात है कि छोटी उम्र में ही तीन खिलाड़ी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।
एसोसिएशन के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने खिलाडिय़ो और उनके अभिभावको को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उक्त खिलाडिय़ो ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है और भविष्य में विश्व में जिले का नाम चमकाएंगे।
खिलाडिय़ो को महासचिव मनजीत सिंह ढिल्लो, परमिन्द्र थिंद, रंजन शर्मा, विपुल नारंग, पवन मदान, अक्ष कुमार, विक्रमादित्या शर्मा, मनरीत ङ्क्षसह, दीपक मोंगा, अजीत कुमार, सुमित शर्मा ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button