जनसंख्या विस्फोट पर डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
-नेहरू युवा केन्द्र व माई भारत के सहयोग स्कूल में हुई थी प्रतियोगिता-
जनसंख्या विस्फोट पर डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
-नेहरू युवा केन्द्र व माई भारत के सहयोग स्कूल में हुई थी प्रतियोगिता-

फिरोजपुर, 16 जुलाई, 2025: डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा नेहरू युवा केन्द्र -माई भारत- के सहयोग से विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियो ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावो और लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियो की टीमे बनाई गई थी, जिसमें उन्होंने विस्तृत रूप से जनसंख्या विस्फोट पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रवज्जलन के साथ की गई और नेहरू युवा केन्द्र से आए प्रतिनिधियो का ग्रीन वैल्कम स्कूल स्टॉफ द्वारा किया गया।
प्रतियोगित में खुशमीन कौर और मनसीतर कौर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। उसी तरह आकृति और कृषिका ने दूसरा तथा दिव्यांश व विवानजीत ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। विद्यार्थियो ने कहा जनसंख्या का बढऩा अनेको चुनौतियो को न्यौता दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाना समय की बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि आबादी बढऩे के कारण प्राकृतिक संसाधन खत्म हो रहे है और हरी-भरी भूमि का शहरीकरण हो रहा है।
नेहरू युवा केन्द्र और प्रिंसिपल द्वारा विजेता विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। स्कूल प्रशासन ने माई भारत की टीम सदस्यो को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापक रक्षपाल नूतन, बेनू, रीटा, कविता सहित अन्य उपस्थित थे।





