Ferozepur News

फिरोजपुर में “युद्ध नशों के विरुद्ध” जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

फिरोजपुर में “युद्ध नशों के विरुद्ध” जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

फिरोजपुर में “युद्ध नशों के विरुद्ध” जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

फिरोजपुर, 10-2-2026: फिरोजपुर में आज माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु रविदास विश्वविद्यालय, होशियारपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल में हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। महाविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री धर्म पाल बंसल और प्राचार्या डॉ. सुमन लता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान में पूर्ण सहयोग दिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button