विश्व पेपर बैग दिवस के उपलक्ष्य में दुकानदारो को बांटे कागज के लिफाफे, एनसीसी कैडेटस ने लगाए पौधे, कागज के बनाए लिफाफे
विश्व पेपर बैग दिवस के उपलक्ष्य में दुकानदारो को बांटे कागज के लिफाफे, एनसीसी कैडेटस ने लगाए पौधे, कागज के बनाए लिफाफे

फिरोजपुर, 12 जुलाई, 2025: विश्व पेपर बैग दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा अपने सभी स्कूलो में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियो ने बाजारो, सब्जी मंडी सहित चौंक-चौराहो पर खड़े होकर प्लास्टिक लिफाफो का प्रयोग ना करने का संदेश देते हुए कपड़े व कागज के बने थैले वितरित किए और इस दौरान पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि स्कूल में नैशनल कैडेटस कोर -एनसीसी- के मध्य पेपर बैग मेकिंग गतिविधि करवाई गई। स्कूल में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सभी को प्लास्टिक लिफाफो का इस्तेमाल ना करने तथा कागज व कपड़े के थैले इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का संदेश देने के उद्देश्य से कच्चा जीरा रोड़ पर विद्यार्थियो द्वारा रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि रंग-बिरंगे स्लोगनो और बैनरो के साथ पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश देते हुए अपने द्वारा तैयार किए हुए पेपर बैग दुकानो में भेंट किए। विद्यार्थियो दिशा, सुखप्रीत, अमन, प्रभजोत, जपलीन, आरवी, मोहित, निम्रत और श्रृष्टि ने कहा कि वह अपने घर, गली-मोहल्ले में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने का संदेश देंगे।
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल रूचि पांडे ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा पेपर बैग को प्रमोट करने तथा प्लास्टिक को बॉय बॉय कहने के मनोरथ से कार्यक्रम किया। इस दौरान धरती मां की कोख को हरा-भरा करने के भाव से एक पेड़ मां के नाम मुहिम के साथ पौधे भी लगाए गए। इस दौरान कैडेट्स द्वारा कागज के लिफाफे भी तैयार किए गए और प्लास्टिक के वेस्ट मैटीरियल से प्रयोग में आने योगय काफी सामान भी बनाया, जिसकी हरेक ने सराहना की। कैडे्टस शॉन सोलोमोन, सुमित, प्रभजोत, रिधम, जपजोत कौर ने कहा कि रिडियूस, रियूस और रिसाइकिल का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जड़ से खत्म करके ही भूमि को बंजर होने से बचाया जा सकता है। उन्होंनें कहा कि हरेक व्यक्ति को चाहिए कि बाजार जाते समय घर से थैला लेकर जाए ताकि प्लास्टिक में सामान लाने की जरूरत ही ना पड़े।





