Ferozepur News

डीसीएम इंटरनैशनल के चार छात्र बने चाटर्ड अकाऊंटैंट

डीसीएम इंटरनैशनल के चार छात्र बने चाटर्ड अकाऊंटैंट
-गयारहवी व बाहरवी के विद्यार्थियो को कॉमर्स स्ट्रीम की नॉलेज दे रहे अनुभवी अध्यापक-
-विद्यार्थियो ने सफलता का श्रेय स्कूल के मेहनती स्टॉफ व माता-पिता को दिया-

डीसीएम इंटरनैशनल के चार छात्र बने चाटर्ड अकाऊंटैंट
फिरोजपुर, 25 जुलाई, 2025:         शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल के चार विद्यार्थियो ने चार्टड अकाऊटैंट बनकर स्कूल सहित जिले व अपने अभिभावको का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियो ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के मेहनती स्टॉफ, मैनेजमेंट व अभिभावको को दिया है, जिनकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में विद्यार्थियो को सी.ए. बनने के लिए सीपीटी के एगजाम की तैयारी करवाई जाती है। विद्यार्थियों को बैंकिंग व इंश्योरेंस के क्षेत्र में रोजगार के बढिय़ा साधन उपलब्ध करवाने हेतू अनुभवी अध्यापको द्वारा उच्च स्तरीय शिक्षा देते है। बच्चों को समय-समय पर अर्थशास्त्रियो, बैंक मैनेजन, इंश्योरेंस एक्सपर्ट को बुलाकर लैक्चर करवाने सहित उन्हे बैंक व इंश्योरेंस सैक्टर का विजिट करवाया जाता है ताकि वह प्रैक्टिकल रूप से कार्यभार को समझने के अलावा सीख सके। ऐसा करने से बच्चो को आगे जीवन में दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल के एल्यूमनाय गीतेश सिंगल, वासु गुलाटी, जूही, तनीशा सिंगला ने सीए की परीक्षा पास करके नाम चमकाया है। उन्होंने बताया कि गीतेश सिंगल ने पूरी शिक्षा डीसीएम के स्कूलो से हासि की है और इनके पिता संदीप सिंगल बिजनेसमेेन और माता सुमन सिंगला गृहणि है। वहीं वासु गुलाटी के माता मंजू गुलाटी डीसीएम में ही अध्यापिका है और पिता संजय अरोड़ा बिजनैसमेन है। प्रिंसिपल ने बताया कि जूही के पिता अशोक कुमार दुकानदार है और माता ममता गृहणि है। तनीशा सिंगला केपिता अमित अग्रवाल बिजनैसमेन है और माता सरिता सिंगला होम मेकर है सभी सी.ए ने कहा कि वह देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अलावा विश्व में देश का नाम चमकाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कॉमर्स स्ट्रीम पर विशेष ध्यान
स्कूल में कॉमर्स स्ट्रीम के लिए अनुभवी अध्यापको की टीम गठित की गई, जिनके द्वारा आधुनिक माध्यम से विद्यार्थियो को शिक्षा प्रदान की जा रही है। स्कूल में अनुभवी अध्यापक विद्यार्थियो को कॉमर्स स्ट्रीम पढ़ाते है। पिछले कुछ वर्षो में डीसीएम इंटरनेशन स्कूल से उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल करके 45 होनहार विद्यार्थी सफल सी.ए बने है। अनुभवी अध्यापको द्वारा विद्यार्थियो को उनकी रूचि के मुताबिक ऐसी शिक्षा प्रदान की जा रही है, जोकि बच्चो का भविष्य उज्जवल कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button