Ferozepur News

एक माह की ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हंसते-खेलते स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी

एक माह की ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हंसते-खेलते स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी
एक माह की ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हंसते-खेलते स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी
फिरोजपुर, 1 जुलाई, 2025: ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूल ओपनिंग के पहले डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी स्कूलो में पहले दिन विद्यार्थियो का भव्य स्वागत किया गया। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के प्रिंसिपल रूचि पांडे ने बताया कि जैसे ही एक माह के बाद विद्यार्थी स्कूल में आए तो उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया और पढ़ाई शुरू करवाई गई। डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि विद्यार्थियो के स्कूल में प्रवेश के पहले दिन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अध्यापको द्वारा बच्चो का स्वागत करने के बाद उन्हें फूल भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि स्कूल में उत्साह के साथ अध्यापको ने बच्चो के साथ छुट्टियो के अनुभव सांझा भी किए और इस दौरान मां सरस्वति का पूजन भी हुआ।
डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि स्कूल में बच्चो का स्वागत हुआ और शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू करवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button