महिला कर्मियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं:- शिव दत्त पीड़ित महिला कर्मियों को न्याय मिले:- शैम्बर सिंह
सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की कार्यप्रणाली का विरोध:- प्रवीण कुमार
महिला कर्मियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं:- शिव दत्त पीड़ित महिला कर्मियों को न्याय मिले:- शैम्बर सिंह
सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की कार्यप्रणाली का विरोध:- प्रवीण कुमार
फिरोजपुर, 9-5-2025: आज महिला फिरोजपुर मंडल की नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक के कार्यालय के बाहर महिला रेल कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में आक्रोश दिवस का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष महिला नेत्री कामरेड तनमन शर्मा ने की और मंच संचालन मंडल महिला यूथ कन्वीनर भावना शर्मा ने किया।मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने फिरोजपुर मंडल के कोने कोने से कांगड़ा वैली ,श्रीनगर वैली,जम्मू,पठानकोट ,अमृतसर,जालंधर,लुधियाना,फिरो
हम फिरोजपुर मंडल के गूंगे बहरे और अंधे प्रशासन की कारगुजारी पर प्रदर्शन हेतु इकट्ठे हुए हैं।इनकी कार्यप्रणाली में फिरोजपुर मंडल की महिला कर्मी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।इसमें कोई शक नहीं कि महिला कर्मी आज रेल के ही नहीं बल्कि भारत वर्ष के हर क्षेत्र में अपना बेहतर कार्य कर भारत को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दे रही है और इसमें भी शक नहीं कि पुरुष साथी महिला साथियों का पूरा मान सम्मान और सहयोग करते हैं।परन्तु कुछ दुष प्राणी पूरे वातावरण को खराब करने की कोशिश करते है।इस प्रकार महिला कर्मियों पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं।
मंडल अध्यक्ष कामरेड शैम्बर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोर्ट के निर्देशानुसार सेक्सुअल हरासमेंट कमेटियों का गठन होता है जो कि फिरोजपुर मंडल में भी है लेकिन यह कमेटी पीड़ित कर्मी को और हरासमेंट करने का काम करती है जो की हमें बरदाश्त नहीं।महिला कर्मियों को न्याय मिलना चाहिए।केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड प्रवीण कुमार ने महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी तारीफ की और अपने हकों की खातिर इकठ्ठे हो कर आवाज बुलंद करने की प्रशंसा की ।आज के इस आक्रोश दिवस पर कमेटी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कमेटी को भंग करने की मांग की और पीड़ित महिला कर्मियों को इंसाफ दिलाने की मांग की।मंडलीय कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने महिलाओं के जोश और आक्रोश की सराहना की और कमेटी की कार्यप्रणाली की निंदा की।
इस मौके पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कामरेड नीलम कुमारी, इशू बाला, रितु पठानीया,मंजीत कौर,सतविंदर कौर, नवदीप ने भी अपने विचार रखे और कमेटी की कार्यप्रणाली की निंदा की।आज के आक्रोश दिवस में NRMU के मंडलीय पदाधिकारी,शाखा सचिव एवं शाखा अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित हुए और महिला कर्मियों का हौसला बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।