Ferozepur News

फिरोजपुर मंडल कार्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

फिरोजपुर मंडल कार्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

फिरोजपुर मंडल कार्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

फिरोजपुर, 9-12-2024: उतर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में “कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण)” सप्ताह 2024 के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार कालड़ा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह तथा श्रीमती मोनिका कक्कड़ मुख्य वक्ता रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यस्थल पर यदि किसी महिला के साथ कोई अनुचित घटना घटित होती है, तो उन्हें बिना किसी डर या झिझक के आंतरिक शिकायत समिति में अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने समिति की प्रक्रियाओं और

महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस आयोजन ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button