Ferozepur News

डीसी मॉडल स्कूल में विंटेज गैलरी का शुभारंभ, 1946 से अब तक के गौरवशाली सफर को किया सजीव

80वें स्थापना दिवस में प्रवेश पर सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने किया उद्घाटन, पुरानी यादों और उपलब्धियों को संजोकर रखेगी गैलरी-

डीसी मॉडल स्कूल में विंटेज गैलरी का शुभारंभ, 1946 से अब तक के गौरवशाली सफर को किया सजीव

डीसी मॉडल स्कूल में विंटेज गैलरी का शुभारंभ, 1946 से अब तक के गौरवशाली सफर को किया सजीव

-80वें स्थापना दिवस में प्रवेश पर सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने किया उद्घाटन, पुरानी यादों और उपलब्धियों को संजोकर रखेगी गैलरी-
फिरोजपुर, 16 अक्टूबर, 2026:  डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने 80वें स्थापना वर्ष में प्रवेश करते हुए 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर विंटेज गैलरी का शुभारंभ किया। यह गैलरी स्कूल के वर्ष 1946 से शुरू हुए गौरवशाली सफर, ऐतिहासिक उपलब्धियों और यादगार पलों को सहेजने की अनूठी पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को संस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
              विंटेज गैलरी का उद्घाटन डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने किया। इस अवसर पर स्कूल की ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और विकास में योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों को सम्मान दिया गया।
           प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि गैलरी में स्कूल के इतिहास, विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों और यादगार घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यह केवल पुरानी तस्वीरों और यादों का संग्रह नहीं, बल्कि संस्थान की उस सोच, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है, जिसने इसे शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
                 वर्ष 1946 में स्थापित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता दी है। आठ दशकों की इस यात्रा में स्कूल ने अनेक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर उनके भविष्य को संवारने में योगदान दिया है।
                         विंटेज गैलरी नई पीढ़ी को स्कूल की गौरवशाली परंपराओं से जोडऩे के साथ उन्हें संस्थान की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करेगी। 80वें स्थापना वर्ष में यह पहल स्कूल के अतीत को सम्मान देने और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढऩे का संदेश देती है।
इस दौरान स्कूल में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल स्टाफ ने सभी के भले की कामना से आहूतियां डाली।
इस अवसर पर डायरैक्टर ब्रिगेडियर नवदीप माथुर, डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, सीनियर जीएम कर्नल पियूष बेरी, डीजीएम आप्रेशन अनु शर्मा, एजीएम इवेंट हीना अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button