
फिरोजपुर मंडल ने एक दिन में तीन NMG रेक लोड कर बनाया नया कीर्तिमान
फिरोजपुर मंडल ने एक दिन में तीन NMG रेक लोड कर बनाया नया कीर्तिमान
फिरोजपुर, 4 अक्टूबर, 2026: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने 2 अक्टूबर, 2026 को एक ही दिन में रिकॉर्ड तीन NMG (New Modified Goods) रेक लोड कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि माल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ तेज और सुचारु माल ढुलाई सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल की कार्यकुशलता को दर्शाती है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा माल की त्वरित लोडिंग और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इन तीनों NMG रेकों में TCI Logistics द्वारा सोनालिका ट्रैक्टरों का परिवहन किया गया। तीनों रेकों के माध्यम से कुल 418 ट्रैक्टरों का परिवहन किया गया, जिससे मंडल को ₹37,36,821 का मालभाड़ा प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल की कुशल कार्यप्रणाली, बेहतर समन्वय तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाजनक सेवाओं का परिणाम है। मंडल द्वारा माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।





