Ferozepur News

त्योहारी सीजन में जालंधर सिटी-बढ़नी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में जालंधर सिटी-बढ़नी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में जालंधर सिटी-बढ़नी के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

फ़िरोज़पुर, 25 सितंबर, 2026: आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा जालंधर सिटी और बढ़नी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ ट्रिप चलेगी।

ट्रेन संख्या 05006 जालंधर सिटी-बढ़नी अनारक्षित स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को जालंधर सिटी से चलेगी। यह ट्रेन जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी-जालंधर सिटी अनारक्षित स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से चलेगी। यह ट्रेन बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक, सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष सेवा शुरू की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button