Ferozepur News

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महर्षि चरक जयंती सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महर्षि चरक जयंती सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महर्षि चरक जयंती सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

फिरोजपुर, 26 अगस्त 2026: हार्मोनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में आज महर्षि चरक जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रुति, महक, अदिति, अर्पिता एवं पूजा द्वारा अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत धन्वंतरी वंदना से हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल जी, डायरेक्टर श्री जोगेश बंसल जी तथा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेंद्र पाल सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा महर्षि चरक के जीवन, उनके आयुर्वेद में योगदान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता, स्किट तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से आचार्य चरक के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा आयुर्वेद के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
इन कार्यक्रमों में अमृतपाल, पलक, काजल, रानी, कृति, प्रगति, कादिर, सहज एवं सिद्धि सहित बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जानवी एवं शहीन द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसके लिए उपस्थित सभी ने उनकी सराहना की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि चरक आयुर्वेद की महान चिकित्सा परंपरा के प्रमुख आचार्यों में से एक हैं। उनके द्वारा प्रतिपादित चिकित्सा सिद्धांत आज भी आयुर्वेद के विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि बी.ए.एम.एस. की शिक्षा पूर्ण करने के बाद वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनस्वास्थ्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को होलिस्टिक हेल्थ, आयुर्वेदिक चिकित्सा, उचित आहार-विहार तथा जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। आयुर्वेद की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. गोयल द्वारा विद्यार्थियों को आयुर्वेद के उत्थान एवं जनसेवा के प्रति शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि बी.ए.एम.एस. की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वे आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, उसके वैज्ञानिक एवं समग्र दृष्टिकोण को जनसामान्य तक पहुंचाने तथा देश के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में कॉलेज के क्लीनिकल एवं नॉन-क्लीनिकल विभागों के समस्त अध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आयुर्वेद की महान परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति गौरव, चिकित्सकीय दायित्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा महर्षि चरक के आदर्शों को अपने व्यावसायिक जीवन में अपनाने की भावना विकसित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button