सांबा स्टेशन पर दो ट्रेनों का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव 19 अगस्त से
सांबा स्टेशन पर दो ट्रेनों का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव 19 अगस्त से
फिरोजपुर, 17 अगस्त, 2026: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सांबा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों को दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी ठहराव 19 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 14662 जम्मूतवी-बारमेर सांबा स्टेशन पर रात 10:54 बजे पहुंचेगी और 10:56 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11078 जम्मूतवी-पुणे सांबा स्टेशन पर रात 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:07 बजे रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया है। यात्री ट्रेनों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट/ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी की गई।






