योग चैम्पियनशिप में 80 से अधिक खिलाडय़िों ने दिखाया दम, विजेताओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

योग चैम्पियनशिप में 80 से अधिक खिलाडय़िों ने दिखाया दम, विजेताओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
योगासन में दिखी संतुलन और साधना की मिसाल, जिला स्तरीय 8वीं योग चैम्पियनशिप में विजेताओं को किया सम्मानित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मिली शुभकामनाएं
फिरोजपुर, 19 जुलाई 2026: योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक योगा एसोसिएशन फिरोजपुर द्वारा रविवार को जिला स्तरीय 8वीं योग चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। डीसी माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित इस चैम्पियनशिप मेंं 80 से अधिक योग पे्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में योगासन की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित चैम्पियनशिप का आरम्भ दीप प्रवज्जलन के साथ हुआ है और प्रतिभागियों ने योगासन के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। महासचिव डा. गुरनाम सिंह फरमाह ने बताया कि चैम्पियनशिप में ढींगरा पार्क के संस्थापक राजिन्द्र शर्मा, एडवोकेट अश्विनी शर्मा, डा. के.सी अरोड़ा, अरूण छारिया ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका देवराज खुल्लर, अशोक कुमार, कुलवंत ङ्क्षसह, रोशन बजाज, कुलजीत ङ्क्षसह, बीर सिंह, अमरिन्द्र सिंह फरमाह, पूजा चन्न, संजनी अग्रवाल, गुरदेव ङ्क्षसह, रेखा आर्य, विश्व बंधु ने अदा की। मंच का संचालन विश्वबंधु आर्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल याचना चावला, डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, विक्रमादित्या शर्मा, हीना अरोड़ा के अलावा सीनियर हैड स्पोर्टस अभिषेक मदान, योग अध्यापक कमलजीत सिंह, गौरव शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
गुरनाम सिंह फरमाह ने बताया कि चैम्पियनशिप में 8-10 वर्ष बालक वर्ग में दास एंड ब्राउन स्कूल के साविर बागी ने प्रथम, माधव ने द्वितीय तथा डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल के दृष्टांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी तरह 8-10 वर्ष बालिका वर्ग में दास एंड ब्राउन स्कूल की राजमीत कौर प्रथम, जासमीन कौर द्वितीय तथा जैसरिन कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
10-12 वर्ष बालक वर्ग में दून जूनियर स्कूल के यश ने प्रथम, दास एंड ब्राउन स्कूल के गुरस्वरूप ने द्वितीय तथा नितांश चोपड़ा ने तृतीय स्थान और
10-12 वर्ष बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की वंशिका प्रथम, गवर्नमेंट मिडल स्कूल लोहगढ़ की रमनदीप द्वितीय तथा दास एंड ब्राउन स्कूल की दिया तृतीय स्थान पर रहीं। 12-14 वर्ष बालिका वर्ग में दून जूनियर स्कूल की सावी शर्मा ने प्रथम, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सरगुन ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट मिडल स्कूल लोहगढ़ की तजिंदर ने तृतीय स्थान और 14-16 वर्ष बालिका वर्ग में गवर्नमेंट मिडल स्कूल लोहगढ़ की हरलीन कौर प्रथम, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गुरलभ कौर द्वितीय तथा भूमिका तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।

18-21 वर्ष बालिका वर्ग मेंगवर्नमेंट स्कूल मोहकम खान वाला की प्रदीप कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 35-45 वर्ष महिला श्रेणी में सोनिया ने प्रथम 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में ममता प्रथम तथा पूजा द्वितीय स्थान पर रहीं। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में वीर सिंह प्रथम, कुलजीत सिंह द्वितीय तथा रोशन लाल बजाज और प्रदीप कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा विजेता खिलाडिय़ों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन द्वारा विजेताओं का सम्मान भी किया गया।





