दास एंड ब्राऊन स्कूल में जिला शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन
-फिरोजपुर के उभरते निशानेबाजों ने दिखाया शानदार कौशल, खेल भावना और अनुशासन का दिया परिचय-

दास एंड ब्राऊन स्कूल में जिला शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन
-फिरोजपुर के उभरते निशानेबाजों ने दिखाया शानदार कौशल, खेल भावना और अनुशासन का दिया परिचय-
फिरोजपुर, 28 जून, 2026
डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा जिला शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन करवाया गया। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में आयोजित चैम्पियनशिप में ं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप के शुभारंभ पर महासचिव परमिंदर सोढ़ी, डायरेक्टर भूपिंदर सोढ़ी, विजेश भोला, साहिल गुरेजा तथा एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, गुरजेपाल सिंह गिल और जगजीत सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि स्कूल प्रशासन की तरफ से प्रिंसिपल डॉ. रुचि पांडे, डायरेक्टर एडमिन मनजीत सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवज्जलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत संबोधन, खिलाडय़िों को खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ तथा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता के दौरान युवा खिलाडिय़ों ने सटीक निशानेबाजी, अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना की मिसाल पेश की। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में आगे बढऩे का सशक्त मंच प्रदान किया।
यह है परिणाम
चैम्पियनशिप के दौरान 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) वर्ग में नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वर्ण, अमतेश्वर सिंह सिद्धू ने रजत तथा परमप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। उसी तरह 10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ महिला) वर्ग में दिलनूर ने स्वर्ण, एवरीन ने रजत और अर्जुनप्रीत कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 10 मीटर एयर राइफल (यूथ पुरुष) वर्ग में नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वर्ण तथा गुरवंशबीर सिंह संधू ने रजत पदक हासिल किया।
10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ पुरुष) वर्ग में जापजोत सिंह ने रजत और उदयवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर राइफल (यूथ महिला) वर्ग में कुदरत कौर संधू ने स्वर्ण, दिलनूर ने रजत और अवनीत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ महिला) वर्ग में कैशवीर कौर ने रजत पदक जीता। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल (आईएसएसएफ यूथ पुरुष) वर्ग में रणनिंदर सिंह संधू ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाडय़िों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाडय़िों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।




