Ferozepur News

चार दिवसीय आर्मर पंजाब ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन, 200 से ज्यादा प्रतिभागियो ने लिया हिस्सा

चार दिवसीय आर्मर पंजाब ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन, 200 से ज्यादा प्रतिभागियो ने लिया हिस्सा

चार दिवसीय आर्मर पंजाब ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन, 200 से ज्यादा प्रतिभागियो ने लिया हिस्सा

फिरोजपुर, 7 फरवरी, 2026
विद्यार्थियो को शूटिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार दिवसीय आर्मर पंजाब ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के शूटिंग रेंज में आयोजित इस चैम्पियनशिप मेंं 200 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया।  चैम्पियनशिप का उद्वाटन  एनसीसी 13 पंजाब बटालियन के कमांडिंग अधिकारी व शौर्यचक्र अवार्डी कर्नल सी.एस शर्मा, कमांडेंट मयंक उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी गुरदीप सिंह, परविन्द्र सोढ़ी, परमिन्द्र सिंह थिंद, विपुल नारंग द्वारा ज्योति प्रवज्जलित करके किया गया।
प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे द्वारा सभी का अभिवादन किया गया और डॉयरैक्टर मनजीत ङ्क्षसह ढिल्लो ने चैम्पियनशिप पर प्रकाश डालने के साथ-साथ शूटिंग रेंज में भविष्य हेतू तैयार किए जा रहे शूटर्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओ से लैस इस शूटिंग रेंज में अनुभवी कोच तैनात किए गए है। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लुधियाना, बरनाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट सहित विभिन्न स्थानो के शूटर्स पहुंचे थे।

चार दिवसीय आर्मर पंजाब ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन, 200 से ज्यादा प्रतिभागियो ने लिया हिस्सा
इस दौरान 10 मीटर ओपन साइट राईफ्लस में सब-यूथ वूमेन में प्रीतिका, सब-यूथ वूमेन एनआर में —-, सब-यूथ में आगमजोत ङ्क्षसह, यूथ मेेन में सुखमन ङ्क्षसह, यूथ वूमेन में ऐशमीत कौर, जूनियर मेन में वासु सिंगला, जूनियर वूमेन में हरनूर कौर, सीनियर वूमेन में सिमरप्रीत कौर, सीनियर मेन में सुखराज ङ्क्षसह ने पहला स्थान हासिल किया।
10 मीटर पीप साइट राईफ्ल में लिटल चैम्प ब्वॉयज में अंगद शर्मा, सब-यूथ मेन एनआर में एकरूप ङ्क्षसह, यूथ वूमेन एनआर में मन्नतजीत कौर, यूथ मेन एनआर में जपजोत ङ्क्षसह, यूथ मेन आईएसएसएफ में गुरमन ङ्क्षसह, यूथ वूमेन आईएसएसएफ संजना सोढ़ी, जूनियर मेन एनआर में गुरवंशबीर ङ्क्षसह, जूनियर वूमेन एनआर में गुरनव कौर, मास्टर मेन एनआर में अर्श संधू, सीनियर मेन एनआर में हरकीरत ङ्क्षसह, सीनियर वूमेन एनआर में प्रभजोत कौर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है।
इसी तरह 10 मीटर एयर पिस्टल में लिटल चैम्प मेन में गुरफतेह सिंह, लिटल चैम्प गल्र्स में जया, सब-यूथ मेन एनआर में गुरकमल ङ्क्षसह, सब-यूथ वूमेन एनआर में कैशवीर कौर, सब-यूथ मेन आईएसएसएफ  में रणमिन्द्र ङ्क्षसह, यूथ मेन एनआर में अभिजोत सिंह, यूथ मेन आईएसएसएफ में जगवंत ङ्क्षसह, जूनियर वूमेन एनआर में जश्रप्रीत कौर, जूनियर वूमेन आईएसएसएफ में रमनप्रीत कौर, जूनियर मेन आईएसएसएफ  में कपिश कपूर, जूनियर मेन एनआर में अभिषेक राजपाल, सीनियर मेन आईएसएसएफ में धीरज, सीनियर मेन एनआर में लवदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। विजेताओ को आयोजको द्वारा सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button