Ferozepur News
डीसीएम के विद्यार्थियो ने पूर्णिमा पर टैलीस्कॉप में देखा पिंक मून

फिरोजपुर, 2 मई, 2026
स्टॉर गैजर्स स्काई ओब्जरवैटरी में विद्यार्थियो को पिंक मून दिखाने के उद्देश्य से डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल में कोल्ड मून गेजिंग सैशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रोचक कार्यक्रम में डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल, दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रह्मांड के अनगिनत रहस्यों को जानना और समझना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नई खोजों के लिए प्रेरित किया।
मुख्य आकर्षण पिंक मून का अद्भुत दृश्य रहा, जिसे विद्यार्थियों ने दूरबीन के माध्यम से निहारा। चंद्रमा की मनोहारी छटा देखकर सभी छात्र-छात्राएं रोमांचित और आनंदित हो उठे। इस अवसर पर डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर कैंट के शिक्षकों द्वारा तारामंडल, ग्रहों एवं नक्षत्रों पर एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई। साथ ही, स्टार गेजिंग विषय पर एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल ने बताया कि सभी ने टैलीस्कॉप के माध्यम से आकाश में चंद्रमा को देखा। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा पर आकाश में पूरा चन्द्रमा दिखाई देता है। विद्यार्थियो को सौरमंडल के ग्रहोके बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से स्कूल में स्टॉर गैजर्स स्काई ओब्जरवेटरी स्थापित की गई है, जिसमें समय-समय पर विद्यार्थियो को गैलेक्सी में ग्रहो, तारो, चन्द्रमा सहित अन्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।
अध्यापक गौरव कालिया ने बताया कि स्कूल में स्थापित किए गए टैलीस्कॉप 40 ट्रिलियन किलोमीटर की रेंज तक गलैक्सी पर पकड़ रखता है और इसकी फोक्ल लैंथ 1250 एमएम अपॉरचर 254 एमएम है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर डिस्ट्रिक में स्काई ओब्जरवैटरी होना डीसीएम ग्रुप ने अहम कदम उठाया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सौर मंडल तथा अंतरिक्ष के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सौरमंडल में जूपिटर सबसे बड़ा ग्रह है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से डीसीएम ग्रुप भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो को गलैक्सी के बारे में जानकारी देने के लिए सप्ताहिक पाठयक्रम तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थियो को सौरमंडल, तारामंडल, गृहमंडल के बारे में अनुभवी अध्यापको द्वारा जानकारी देकर उन्हें भविष्य का महान वैज्ञानिक बनाने की तैयारी की जा रही है।