Ferozepur News

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन स्कूल में सनशाइन स्टाफ का सम्मान

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन स्कूल में सनशाइन स्टाफ का सम्मान  मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन स्कूल में सनशाइन स्टाफ का सम्मान
फिरोजपुर, 1 मई, 2026:
            मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल में सनशाइन स्टाफ का सम्मान किया गया। प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे ने बताया कि स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सनशाइन स्टॉफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। उन्होंने बताया कि सनशाइन स्टाफ के सदस्यों द्वारा भंगड़ा, गिद्दा, नृत्य, गीत पेश कर सभी का समां बांधा। प्रिंसिपल ने मजदूर दिवस के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सनशाइन स्टाफ संस्थान की रीढ़ की हड्डी है, जिनके सहयोग के बिना कोई भी कार्य होना असंभव है। उन्होंने कहा कि डीसीएम ने शुरूआती दौर से ही सहयोगी स्टाफ को सनशाइन का नाम दिया है, जिससे सम्मान की भावना ओर बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टॉफ को बेस्ट डिस्पिलेन, बेस्ट यूनिफार्म, लांग टैन्योर अवार्ड भी प्रदान किए गए। स्कूल में स्टाफ का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सीनियर जीएम कर्नल राजेश आन्नद, वीपी कैम्ब्रिज बिंदू गुप्ता, वीपी सीनियर सैकेंडरी डा. संगीत भारद्वाज, हैड एलीमैंट्री व प्राईमरी पूनम सूद, वीपी एकैडमिक्स निलाक्षी गुप्ता, एजीएम इवेंट गुरिन्द्रजीत कौर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button