Ferozepur News

जेईई मैन्स में डीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियों ने गाढ़े झंडे, कुनाल बांसल ने हासिल किए 99.59 परसैंटाइल

जेईई मैन्स में डीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियों ने गाढ़े झंडे, कुनाल बांसल ने हासिल किए 99.59 परसैंटाइल

जेईई मैन्स में डीसीएम ग्रुप के विद्यार्थियों ने गाढ़े झंडे, कुनाल बांसल ने हासिल किए 99.59 परसैंटाइल
-अध्यापको ने विद्यार्थियो को शुभकामनाए दे की उज्जवल भविष्य की कामना-
फिरोजपुर, 21 अप्रैल, 2026
नेशनल टेस्टिंग एजंसी द्वारा आयोजित जेईई मैन्स के सैशन 2 परीक्षा में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 26 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च रैंक हासिल कर इंजीनियर बनने की तरफ कदम अग्रसर किया है। विद्यार्थियो को स्कूल द्वारा ही जेईई मैन्स की तैयारी करवाई गई थी। सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने सभी विद्यार्थियो की सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कुनाल बांसल ने चमकाया नाम
डीसीएम जूनियर कॉलेज के विद्यार्थी कुनाल बांसल ने 99.59 परसैंटाइल अंक हासिल करके अपने स्कूल, जिले व अभिभावको का नाम रोशन किया है। कुनाल के पिता राजेश बांसल बिजनैसमेन है और माता स्वाति होम मेकर है। कुनाल रोजाना 12 घंटे पढ़ता था और उसके पास ना तो अपना मोबाइल है और टीवी से भी कोसो दूर रहता है। पिता राजेश बताते है कि इस समय उनका बेटा बाहरवी की परीक्षा दे रहा है और वह देश की किसी बड़ी आईआईटी से बी.टैक करके इंजीनियर बनना चाहता है। अपने बेटे सपनो को पंख देने के लिए वह हमेशा तैयार रहते है। उन्होंने कहा कि कुनाल ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही जेईई मैन्स की तैयारी की थी। कुनाल ने बताया कि जब मन में किसी मुकाम को पाने की सोच पैदा हो जाए तो मंजिल खुद-ब-खुद उसकी तरफ बढ़ती चली आती है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा एक ही बात समझाई थी कि जो विद्यार्थी शुरूआती दौर में मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर लेेते है, वहीं लोग सफल नागरिक बनते है। तभी से उसने शिक्षा की तरफ ही अपना ध्यान केन्द्रित रखने की कोश्शि की। उसने कहा कि मन में खुशी है कि उसने जिले में टॉप रैंक हासिल किया है।
कुनाल के दादा ईश्वर दास ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी आंखो के सामने उनका पोता इतने बड़े मुकाम पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि उनके समय में इंजीनियर की बहुत ज्यादा वैल्यू होती थी। उन्हें मान है कि उनका पोता सामाजिक बुराईयो से बचकर पढ़ाई में आगे रहकर उनका नाम रोशन कर रहा है।
ये है परिणाम
दास एंड ब्राऊन वल्र्ड स्कूल के कुनाल बांसल ने 99.59 परसैंटाइल, गुरशरण ङ्क्षसह 99.17 परसैंटाइल, पलक ने 98.3 परसैंटाइल, जश्न मदान ने 97.95 परसैंटाइल, हरमन बांगा ने 97.52 परसैंटाइल, प्रिया ने 97.06 परसैंटाइल, गुरनूर ङ्क्षसह ने 93.65 परसैंटाइल, सिमरण वत्स ने 93.13 परसैंटाइल, शब्द वत्स ने 92.46 परसैंटाइल, सुधीर कौर ने 92.09 परसैंटाइल, आर्यन अनेजा ने 91.8 परसैंटाइल, कार्तिक ने 91.04 परसैंटाइल, सुमृधि ने 87.61 परसैंटाइल अंक प्राप्त किए है।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के  कशिश ने 91.27 परसैंटाइल, अदिति बांसल ने 91.09 परसैंटाइल हासिल किए है।
डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल की ऐंजल ने 88.97 परसैंटाइल व सहजप्रीत ङ्क्षसह ने 81.39 परसैंटाइल अंक हासिल किए है।
डीसीएम प्रैजेडेंसी स्कूल के लक्ष्य अग्रवाल ने 98.85 परसैंटाइल, धु्रव गोयल ने 97.53 परसैंटाइल, अर्णव लथ ने 96.09 परसैंटाइल, अनुभव बजाज ने 93.73 परसैंटाइल, दीपांकर वर्मा ने 90.5 परसैंटाइल, आदित्या कुमार ने 86.64 परसैंटाइल हासिल किए है।
डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल अंबाला के चिराग धीमान ने 98.93 परसैंटाइल, ऋषि गुप्ता ने 95.66 परसैंटाइल, गीतांशी ने 88.7 परसैंटाइल अंक हासिल किए है।
हैड सीनियर सैकेंडरी डा. ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि  डीसीएम द्वारा संचालित स्कूलो में विद्यार्थियों को शुरूआती दौर से ही कम्पीटिशन एगजाम की तैयारी हेतू प्रोत्साहत किया जाता है।  उन्होंने कहा कि स्कूल के अनेको विद्यार्थी पिछले कई वर्षो से उक्त सभी परीक्षाओ में अव्वल आ रहे है और देश के सवोच्च शिक्षण संस्थानो में उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल कर रहे है।  उन्होंने बताया कि यह परीक्षा वर्ष में दो बार होती है।  यह एगजाम क्लियर करने वाले विद्यार्थियो को देश के बेहतरीन आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानो में दाखिला मिलने का सुअवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सीनियर सैकेंडरी विंग के अध्यापको की सख्त मेहनत के बलबूते ही विद्यार्थियो ने इस परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए है।
वीपी सीनियर सैकेंडरी अजय मित्तल ने कहा कि सभी विद्यार्थी बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न है और उन्हें स्कूल में ही सीबीएसई पाठयक्रम के अनुसार तैयारी करवाई गई थी । डीसीएम में पढऩे वाले विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के अलावा प्रतियोगात्मक परीक्षाओ की भी तैयारी करवाई जाती है । उन्होंने कहा कि यह शिक्षा की गुणवत्ता का परिणाम है कि हर वर्ष डीसीएम के विद्यार्थी देश के उच्चतम संस्थाओ में एडमिशन पाते है।
इस अवसर पर  प्रिंपिल याचना चावला, प्रिंसिपल डा. रूचि पांडे, प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल, प्रिंसिपल रजनी कालड़ा, प्रिंसिपल अनीता लक्ष्मीधर, अध्यापक  अजय मित्तल, वीके मोंगा, नवीन जयसवाल, रोबिन ने विद्यार्थियो को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button